भारत हमारी बर्बादी का कारण! पाकिस्तान की बदहाली पर मोहम्मद यूसुफ ने बहाए आंसू

होमखेलक्रिकेट

भारत हमारी बर्बादी का कारण! पाकिस्तान की बदहाली पर मोहम्मद यूसुफ ने बहाए आंसू

Last Updated:September 07, 2026, 08:26 IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है. एक समय था जब पाकिस्तान की गिनती मजबूत टीमों में होती थी, लेकिन आज उसकी हालत ऐसी है कमजोर से कमजोर टीम भी उसे हराने की क्षमता रखती है. पाकिस्तान क्रिकेट की इस बदहाली को लेकर मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि साल 2021 में भारत को टी20 विश्व कप में हारने के बाद देश के क्रिकेट की हालत खराब हुई है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसुफ

नई दिल्ली: एक समय था जब पाकिस्तान की वर्ल्ड क्रिकेट में धाक होती थी. बड़ी-बड़ी टीमें पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर टकराने से घबराती थी, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हो गए हैं कि कमजोर से कमजोर टीमें भी उसे हरा दे रही है. पाकिस्तान क्रिकेट क्रिकेट की इस बदहाली पर अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने आंसू बहाए हैं. मोहम्मद युसुफ का मानना है कि देश का मौजूदा क्रिकेट संकट 2021 में दुबई में हुए टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 10 विकेट की जीत के बाद शुरू हुआ है.

पाकिस्तान की टीम उससे पहले भारत को कभी विश्व कप में नहीं हरा पाया था. उस मुकाबले में बाबर आजम ने नाबाद 68 रन बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 79 रन बनाए और पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 152 रन का लक्ष्य हासिल किया था. इस जीत को पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल के रूप में मनाया गया, लेकिन इसी जीत के बाद उसका पतन भी शुरू हो गया.

मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट पर क्या कहा?

समा टीवी से बातचीत में मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि 2021 टी20 विश्व कप में भारत पर जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी लापरवाह हो गए. उन्होंने कहा, “भारत के खिलाफ 2021 में हमने जो मैच जीता था, उसने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया. क्योंकि उस जीत के बाद खिलाड़ियों को लगने लगा कि उन्होंने कुछ बहुत बड़ा हासिल कर लिया है. वे यह नहीं समझ पाए कि उन्हें आगे क्या करना है.”

उन्होंने कहा, “जब आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, तो आपको जमीन से जुड़ा रहना चाहिए. यदि आप कॉलर उठाकर चलेंगे और विरोधी की इज्जत नहीं करेंगे तो समस्याएं आएंगी और उनमें से बहुत सी समस्याएं पाकिस्तान क्रिकेट में आ चुकी हैं.”

पाकिस्तानी टीम में कप्तान बनने का होड़- यूसुफ

मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान क्रिकेट के अंदरूनी कहल पर बात करते हुए कहा, “ टी20 विश्व कप 2021 में जीत के बाद टीम में हर कोई पाकिस्तान टीम का कप्तान बनने की कोशिश कर रहा था. इससे पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत नुकसान हुआ. पिछले चार-पांच सालों में पाकिस्तान ने जो भी क्रिकेट खेला, चाहे वह वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, एशिया कप या चैंपियंस ट्रॉफी, बहुत ही खराब खेला है.”

उन्होंने आगे कहा, “पीसीबी ने हर कदम पर आपका समर्थन किया है. इतने सारे कोच आए और गए, पाकिस्तान टीम की मदद करने की कोशिश में कितनी ही चीजें बदली गईं, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने खड़े होकर जिम्मेदारी नहीं ली. आखिरकार, पीसीबी को वह कदम उठाना पड़ा जो उसने उठाया. मैं पीसीबी के फैसले का समर्थन करता हूं.”

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 08:26 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति