Last Updated:July 16, 2026, 23:17 IST
एकता कपूर की सबसे डरावनी फ्रेंचाइजी ‘रागिनी 3’ में तमन्ना भाटिया की धमाकेदार एंट्री! लंदन से सामने आईं एक्सक्लूसिव तस्वीरें. हॉरर के इस नए सुपरनैचुरल थ्रिलर का सच जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर हॉरर-थ्रिलर फिल्मों में से एक ‘रागिनी’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर दर्शकों को डराने और एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एकता कपूर की इस बेहद पॉपुलर सीरीज की तीसरी फिल्म ‘रागिनी 3’ बनने जा रही है और सबसे खास बात यह है कि इस बार मुख्य भूमिका में खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नजर आएंगी.
मेकर्स ने फिल्म के लंदन शेड्यूल से कुछ बेहद दिलचस्प तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.
लंदन में शुरू हुई शूटिंग
फिल्म के मेकर्स बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग के सेट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में तमन्ना भाटिया के हाथ में एक क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘रागिनी 3’ लिखा हुआ है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मेकर्स ने एक बहुत ही मजेदार कैप्शन भी लिखा कि हर डेट नाइट की शुरुआत एक मुस्कान से होती है, तो चलिए मिलिए हमारी नई रागिनी से. तमन्ना ने इस फिल्म की शूटिंग लंदन की खूबसूरत लोकेशंस पर शुरू कर दी है.
बदलेगा फिल्म का अंदाज
इस नई फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी और दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने इस बार इसके पुराने ढर्रे को थोड़ा बदलने का फैसला किया है. हर बार की तरह सिर्फ हॉरर दिखाने के बजाय, इस बार इसे एक बिल्कुल नए और फ्रेश सुपरनैचुरल थ्रिलर के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा. हालांकि, अभी तक फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी को लेकर ज्यादा पत्ते नहीं खोले गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेकर्स कुछ और बड़े खुलासे कर सकते हैं.
View this post on Instagram
पुरानी फिल्मों की यादें हुईं ताजा
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ‘रागिनी एमएमएस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, जो अपने सस्पेंस, डर और बोल्ड अंदाज के मिश्रण के लिए खूब जानी गई थी. पवन कृपलानी के डायरेक्शन में बनी उस फिल्म में राजकुमार राव और कैनाज मोतीवाला लीड रोल में थे. इसके बाद साल 2014 में इसका दूसरा पार्ट आया जिसमें सनी लियोनी ने मुख्य भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्मों के अलावा इस नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज भी आ चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब देखना होगा कि तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की यह नई जोड़ी इस फ्रेंचाइजी को कामयाबी की किस नई ऊंचाई पर ले जाती है.
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
Source










