Last Updated:July 17, 2026, 07:25 IST
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में जब उनसे गोविंदा की आने वाली होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘रूपा’ को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधे लहजे में गोविंदा की कमबैक मूवी पर बात करने से साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि रूपा-वूपा की बात मत करो, मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करिए. दरअसल, सुनीता ने बातों-बातों में यह इशारा कर दिया कि वह अपने बेटे यशवर्धन की लॉन्चिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.
ख़बरें फटाफट
गोविंदा 7 साल बाद ‘रूपा’ फिल्म से कमबैक कर रहे हैं.
नई दिल्ली. गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. वह ‘रूपा’ नाम की फिल्म से 7 साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं. हाल में उन्होंने अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उनके फैंस एक्साइटेड हो गए. इस बीच गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ पर बात करने से पत्नी सुनीता आहूजा ने साफ मना कर दिया. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा.
वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा से पूछा जाता है कि गोविंदा सर की फिल्म रूपा आ रही है उसके बारे में आप क्या कहेंगे? इस पर जवाब देते हुए सुनीता बोलती हैं, ‘देखिए, ये जगह नहीं है कोई रूपा-वूपा की बात करने की. अब आप लोग सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की फिल्म के बारे में बात करिए. एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर है और उन्होंने बहुत पैसा खर्च किया है. सुनीता आगे कहती हैं, ‘आप सिर्फ और सिर्फ यशवर्धन और सुनीता की बात करिए. बाकी किसी के लिए मुझे कोई डिस्कशन नहीं करना है.’
View this post on Instagram
सुनीता आहूजा ने की बेटे यशवर्धन की तारीफ
सुनीता से आगे पूछा गया कि गोविंदा ने अपने बेटे की बहुत तारीफ की और कहा कि वो मुझसे भी ज्यादा टैलेंटेड हैं और बहुत आगे जाएंगे. इस सवाल पर सुनीता आहूजा ने कहा, ‘वो मेरा बेटा है और बहुत टैलेंटेड है. बहुत संस्कारी है. मैंने उसे बड़ा किया है. मैंने उसके साथ काम किया है और उसका काम देखा है. 100 टका आगे जाएगा. आप लोग उस पर प्यार बनाए रखिए. सुनीता और यशवर्धन के लिए.’
7 साल बाद कमबैक कर रहे हैं गोविंदा
बताते चलें कि गोविंदा अपनी कमबैक फिल्म ‘रूपा’ में न सिर्फ लीड रोल निभा रहे हैं, बल्कि वह खुद इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. करीब 7 साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर उन्होंने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की. गोविंदा ने कहा, ‘शायद यह मेरी किस्मत में ही लिखा था कि लोगों ने मुझे बार-बार कमतर आंका. लोग अक्सर कहते थे कि अब गोविंदा फिल्मों में नजर नहीं आएगा. लेकिन मैंने हर बार एक नई शुरुआत की. मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि यह फिल्म उस मुकाम तक पहुंचे, जिसकी मैंने कल्पना की है-शायद कुछ ऐसा जो लोग सोच भी नहीं सकते और बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दे.’
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
Source










