Last Updated:August 26, 2026, 16:20 IST
Kanpur Central Railway Station : रूट डायवर्जन और ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सावधानी बरतनी होगी. खासतौर पर कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी और झांसी होकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर, रूट और चलने की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे के इस बदलाव का असर उन यात्रियों पर भी पड़ेगा जो कानपुर से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान या दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं. वैकल्पिक मार्ग से चलने के कारण कुछ ट्रेनों के यात्रा समय में भी बदलाव हो सकता है.
कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली Train में सफर करने वाले ध्यान दें.
कानपुर : रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, झांसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक के निर्माण का काम किए जाने के चलते कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरने वाली कई अहम ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. रेलवे ने 4 ट्रेनों को पूरी तरह सस्पेंड करने का फैसला लिया है, जबकि कानपुर से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. यह बदलाव 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा.
झांसी स्टेशन पर 40 दिन चलेगा काम
उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण किया जाना है. करीब 40 दिन चलने वाले इस काम के कारण झांसी होकर चलने वाली ट्रेनों के चलने में बदलाव किया गया है. इस दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के रूट और संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.
कानपुर से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
ट्रैक निर्माण के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को झांसी के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा. इनमें प्रमुख रूप से ये ट्रेनें शामिल हैं..
12174 उद्योग नगरी सुपरफास्ट : कानपुर सेंट्रल से झांसी के बजाय हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर होते हुए इटारसी जाएगी.
12108 सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट : हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर के रास्ते चलेगी.
22583 अंत्योदय सुपरफास्ट : गोविंदपुरी से कानपुर सेंट्रल होते हुए हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर होकर चलेगी.
12590 चर्लापल्ली-गोरखपुर : तय रूट के बजाय वैकल्पिक रूट से चलेगी.
11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस : झांसी के बजाय बदले हुए रूट मार्ग से संचालित होगी.
12944 उद्योगकर्मी सुपरफास्ट : इसका भी रूट बदला गया है.
11123 ग्वालियर-बरौनी मेल और 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल को भी झांसी के बजाय इटावा होकर चलाया जाएगा.
11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक झांसी से अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट की देरी से रवाना होगी.
ग्वालियर-बरौनी और बरौनी-ग्वालियर मेल भी बदली.
रेलवे ने बताया है कि इन ट्रेनों को झांसी की जगह हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर के रास्ते निकाला जाएगा.
चार ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द
झांसी में ट्रैक निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर कैंसिल किया गया है.
1. 05073 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस
24 नवंबर से 29 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
2. 05074 लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस
21 नवंबर से 26 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
3. 07075 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस
20 नवंबर से 25 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
4. 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस
22 नवंबर से 27 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
About the Author
Sandeep KumarSenior Assistant Editor
Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…
Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 16:20 IST










