‘धमाल 4’ का 7वें दिन भी गिरा कलेक्शन, फिर भी भारत में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Last Updated:July 17, 2026, 09:23 IST

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ की रफ्तार सातवें दिन थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. ‘धमाल 4’ ने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड पहले ही पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, इसने अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टोटल धमाल’ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी मात दे दी है.

नई दिल्ली. अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ की कमाई की रफ्तार कम हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने डबल डिजिट के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हो रही है. फिर भी मूवी का कलेक्शन 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गया है.

यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि, एक अच्छी शुरुआत के बाद अब इस कॉमेडी फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ती दिख रही है और इसकी कमाई में लगातार गिरावट आ रही है. जानिए अब तक ‘धमाल 4’ ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इससे साफ जाहिर की है कि फिल्म की कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी है. यह छठे दिन हुई 6.75 करोड़ की कमाई के मुकाबले करीब 11.1 फीसदी कम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस समय फिल्म के देशभर में 11,006 शोज चल रहे हैं. इस कमाई के साथ ही फिल्म का कुल इंडिया कलेक्शन अब 96 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 114.49 करोड़ हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ की शुरुआत काफी अच्छी रही थी.

फिल्म ने पहले दिन 10,669 शोज के जरिए 14 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया था. अगर फिल्म ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन 28.50 करोड़ का कारोबार किया था. इसके बाद वीकेंड पर भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुरुआती वीकेंड तीन दिनों में ही 64 करोड़ का बिजनेस कर लिया था.

इसके बाद चौथे दिन 10,598 शोज के साथ फिल्म ने लगभग 8.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म की कमाई 9.50 करोड़ रही थी, जिसके मुकाबले छठे दिन इसकी कमाई में 31.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसने 6.75 करोड़ बटोरे.

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है. ओवरसीज मार्केट में सातवें दिन फिल्म के खाते में 1 करोड़ और जुड़े, जिससे इसका ग्रोस कलेक्शन 18.25 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही ‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन अब 132.74 करोड़ तक पहुंच गया है.

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने मिलकर किया है. यह सुपरहिट ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जो साल 2019 में आई ‘टोटल धमाल’ की अगली कहानी को आगे बढ़ाती है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ-साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख जैसे सितारों की फौज है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति