आगरा-कानपुर में मिला ‘पाताल लोक’ का रास्ता, सुबह उठते ही लोगों को मिला गड्ढा

Last Updated:August 26, 2026, 17:07 IST

Agra Latest News : उत्तर प्रदेश के आगरा और कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां की सड़के अचानक धस गई और जमीन में समा गई. सुबह जब लोगों ने मौके का नजारा देखा तो सड़क के बीचों-बीच कई फीट गहरा गड्ढा बना था

कानपुर और आगरा की सड़कों पर हुआ गड्ढा

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में रात के अंधेरे में सड़क ने अचानक ऐसा रूप लिया कि सुबह लोगों के होश उड़ गए. सड़क के बीचों-बीच देखते ही देखते ‘पाताल का रास्ता’ खुल गया और एक बाइक समेत टोरेंट का बॉक्स गहरे गड्ढे में समा गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. कोतवाली क्षेत्र के धोबी पाड़ा मोहल्ले में रात करीब तीन बजे सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया. सुबह जब लोगों ने मौके का नजारा देखा तो सड़क के बीचों-बीच कई फीट गहरा गड्ढा बना था, जिसमें एक बाइक और टोरेंट का बॉक्स तक समा गया.

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पार्षद आरती शर्मा सुबह करीब छह बजे मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लेकर नगर आयुक्त, टोरेंट और पुलिस को सूचना दी. पार्षद ने प्रभावित इलाके की पानी की सप्लाई बंद कराने और संबंधित टीमों को तत्काल मौके पर भेजने की मांग की. अब सड़क धंसने की वजह की जांच के साथ हादसे की जगह पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं.

वहीं कानपुर के जाजमऊ स्थित सरैया चौराहे पर बुधवार सुबह सड़क अचानक धंस गई. जिससे करीब 18 फीट गहरा और 3 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया. वीआईपी मार्ग पर गड्ढा होने से पुलिस ने एक लेन बंद कर दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक माह पहले बने छोटे गड्ढे को बिना तकनीकी जांच के भर दिया गया था. लगातार बारिश के बाद जमीन धंसने से स्थिति गंभीर हो गई है. आसपास रहने वाले नौ परिवारों पर भी खतरा मंडरा रहा है.

दूसरी तरफ हापुड़ में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से हादसा हुआ है. मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कराया जा रहा था तभी अचानक छत भर भराकर नीचे छत के मलबे में दबकर करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल है. जब हादसा हुआ तो आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया. मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकला गया. इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार जारी है. मामला थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव नगला बढ़ का है. सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं, जहां अस्पताल में ही पहुंचकर घायलों का हाल जाना है. फिलहाल सभी घायलों अस्पताल में उपचार जारी है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ेंLocation :

Agra,Agra,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 17:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति