मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, लौटेगा रुका धन

Last Updated:August 27, 2026, 07:38 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 August 2026 : मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 1 और 5 है. शुभ समय 10.45 से 12.20 तक है. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. काम के दबाव से मानसिक तनाव हो सकता है. घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी. परिवार को समय देना जरूरी है. गुरुवार होने के नाते आज भगवान विष्णु का पूजन करें. उनको पीले पुष्प अर्पित करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 August 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन है. आर्थिक नजरिये और प्रतिष्ठा के लिए दिन अच्छा रहेगा. नौकरी और करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र घनिष्ठा है. करण वणिज और विष्टि है. पक्ष शुक्ल है. योग शोभन है. आज सूर्योदय 5 बजकर 56 मिनट पर और सूर्यास्त 6 बजकर 48 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 1 बजकर 49 मिनट से लेकर 3 बजकर 35 मिनट दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई नया काम नहीं करें. आज दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

न करें ऐसा काम

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का दिन करियर, प्रतिष्ठा और आर्थिक प्रगति के लिए अच्छा रहेगा. आज चंद्रमा मकर राशि में और श्रवण नक्षत्र में रहेंगे. वरिष्ठों के सहयोग और कार्यक्षेत्र में पहचान मिलने के संकेत हैं. नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी मेहनत पर वरिष्ठ की नजर रहेगी. कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. व्यापार में नए अवसर और पुराने संपर्कों से लाभ संभव है. आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है. आय बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए भुगतान की उम्मीद बन सकती है. फिर भी बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें.

कैसी रहेगी लव लाइफ

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यस्तता के बावजूद साथी को समय दें. अविवाहित लोगों को कार्यक्षेत्र या परिचितों के माध्यम से नया संपर्क मिल सकता है. परिवार में संतुलन बना रहेगा. किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी. काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय देना होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. काम के दबाव से मानसिक तनाव या थकान हो सकती है. पर्याप्त नींद, पानी और नियमित भोजन करें. तनाव कम रखने के लिए थोड़ी देर ध्यान और सैर करें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों का भाग्य प्रतिशत 88 रहेगा. शुभ अंक 1 और 5 रहेगा. भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और हरा, शुभ दिशा पूर्व होगी. शुभ समय 10 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. गुरुवार होने के नाते आज भगवान विष्णु का पूजन करें. उनको पीले पुष्प अर्पित करें. आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. हो सके तो विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा. सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ेंLocation :

Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 00:02 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति