मेसी और क्रिस्टियानो की क्वार्टर फाइनल में होगी टक्कर! बन रहे 3 समीकरण

Last Updated:June 11, 2026, 09:33 IST

अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैपियन कप्तान लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक दूसरे के खिलाफ खेले लंबा समय हो चुका है. इस फीफा वर्ल्ड कप में दोनों के टक्कर क्वार्टर फाइनल में हो सकती है. इसके तीन समीकरण बनते नजर आ रहे हैं.

लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फीफा वर्ल्ड कप 2026 में होगी टक्कर

नई दिल्ली. फुटबॉल की दुनिया के दो दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच मैदान पर मैच में टक्कर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. आखिरी बार दोनों का सामना चैंपियंस लीग में हुआ था. तब बार्सिलोना को जुवेंटस के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में रोनाल्डो ने ग्रुप स्टेज में मेसी की बार्सिलोना के खिलाफ दो गोल किए थे. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के करियर रास्ते अलग-अलग हो गए. उनका आमना-सामना नहीं हो पाया. यह सब 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बदल सकता है. अर्जेंटीना और पुर्तगाल का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में हो सकता है.

इस बार अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप के ग्रुप J में रखा गया है. जबकि पुर्तगाल ग्रुप K में है. मेसी की अर्जेंटीना को अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन जैसी टीमों का सामना करना है. रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान और कोलंबिया के खिलाफ खेलेगी. कुल मिलाकर तीन ऐसे संभावित हालात हैं जिनमें अर्जेंटीना बनाम पुर्तगाल या मेसी बनाम रोनाल्डो का मुकाबला वर्ल्ड कप में हो सकता है:

पहला समीकरण: अगर अर्जेंटीना (ग्रुप जे) और पुर्तगाल (ग्रुप के) दोनों अपने-अपने ग्रुप जीतते हैं तो टूर्नामेंट ब्रैकेट के एक ही तरफ आ जाएंगे. अगर दोनों अपनी-अपनी राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 के मैच जीतते हैं, तो वे क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे.

दूसरा समीकरण: अगर अर्जेंटीना और पुर्तगाल दोनों अपने-अपने ग्रुप में रनर-अप रहते हैं तो उन्हें क्वार्टर फाइनल में मिलने से रोक देगी. ऐसे में वे राउंड ऑफ 16 में आमने-सामने होंगे. विरोधी टीमों को देखते हुए इस हालात के पूरे होने की संभावना कम है.

तीसरा समीकरण: अगर अर्जेंटीना और पुर्तगाल में से एक अपना ग्रुप जीतता है और दूसरा दूसरे स्थान पर रहता है, तो दोनों की राहें टूर्नामेंट के अंत तक अलग रहेंगी. इस हालात में मेसी और रोनाल्डो केवल वर्ल्ड कप फाइनल में ही आमने-सामने आ सकते हैं, जो न्यू जर्सी में होगा.

2026 वर्ल्ड कप दोनों मेसी और रोनाल्डो के लिए आखिरी होने वाला है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे एक बार फिर दोनों को आमने-सामने देख सकें. अगर फाइनल में दोनों का मुकाबला होता है, तो यह फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति