बहराइचः गेरुआ नदी के तेज बहाव गहरे पानी में फंसा हाथियों का कुनबा, ऐसे बंची जान

Last Updated:August 27, 2026, 07:31 IST

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की गेरुआ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण 5 जंगली हाथियों का एक झुंड नदी की धारा में बहने लगा. इस कुनबे में 3 वयस्क हाथियों के साथ 2 मासूम शावक भी शामिल थे. नदी के तेज प्रवाह में नन्हें शावक खुद को संभाल नहीं पा रहे थे, जिन्हें बचाने के चक्कर में वयस्क हाथी भी बहते हुए गिरजापुरी बैराज की ओर आ फंसे.

बहराइच: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की गेरुआ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण 5 जंगली हाथियों का एक झुंड नदी की धारा में बहने लगा. इस कुनबे में 3 वयस्क हाथियों के साथ 2 मासूम शावक भी शामिल थे. नदी के तेज प्रवाह में नन्हें शावक खुद को संभाल नहीं पा रहे थे, जिन्हें बचाने के चक्कर में वयस्क हाथी भी बहते हुए गिरजापुरी बैराज की ओर आ फंसे. जाने फिर कैसे बच्चे सुरक्षित हाथी?

​सूझबूझ समझदारी से बच्ची हाथियों की जान

कैलाशपुरी बैरियर के माध्यम से इस घटना की वायरलेस सूचना कतर्नियाघाट रेंज मुख्यालय को दी गई. खतरे की गंभीरता को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी तुरंत वन कर्मियों की रेस्क्यू टीम के साथ स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए गिरजापुरी बैराज स्थल पहुंचे और तबतक मामले की गंभीरता को देखते हुए,​ सिंचाई विभाग ने तुरत बैराज के गेट को बंद कर दिया जिससे बहाव नियंत्रण में आगया, फिर होंडा की टीम मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू.

सुरक्षित जंगल में खदेड़े गए हाथी रखी जा रही है निगरानी

पानी का बहाव धीमा होते ही वयस्क हाथियों ने हिम्मत जुटाई और दोनों शावकों को सुरक्षित दिशा में संभाल लिया. इसके बाद, बैराज के पास जमा वन विभाग की टीम ने सुव्यवस्थित तरीके से हांका लगाकर झुंड को सुरक्षित रूप से पास के सघन वन क्षेत्र की ओर मोड़ दिया. प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि हाथियों का पूरा कुनबा सुरक्षित जंगल में प्रवेश कर चुका है और वन कर्मियों की टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए है. दोनों विभागों के आपसी समन्वय और समय पर दिखाई गई सूझबूझ के कारण एक बेहद दर्दनाक हादसा टल गया.

आपको बता दें कि बहराइच का कतर्निया घाट जंगल एरिया में दर्जनों जीव जंतु के आवास का घर है. जहां आए दिन पर्यटक इनके दीदार करने भी आते हैं. इनकी सुरक्षा में वनकर्मी लगातार संसाधनों के जरिये नजर बनाए रखते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Bahraich,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 07:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति