नई दिल्ली: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप स्टार हसबैंड फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. दोनों के बीच की कमेस्ट्री और बॉन्ड हमेशा ही चर्चा में रहती है. कपल के चाहने वाले दोनों को साथ में काफी ज्यादा पसंद करते हैं. दोनों जब भी एक साथ नजर दिखाई देते हैं, कपल की फोटोज आते ही इंटरनेट पर छा जाती है.
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स के लेटेस्ट पॉडकास्ट में शिरकत की थी. जहां उन्होंने निक जोनस के साथ अपने 10 साल के एज गैप पर खुलकर बात की. इस दौरान एक्ट्रेस की बात सुनकर फैंस हैरान रह गए.
ऐज गैप पर बोलीं प्रियंका
पॉडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने साफ किया कि उनके और निक जोनस के रिश्ते में 10 साल का एज गैप कभी भी कोई परेशानी या मुद्दा नहीं बना. दोनों एक-दूसरे को बखूबी समझते हैं और उनका रिश्ता आपसी समझ पर टिका हुआ है.
फैन ने प्रियंका से मांगी लव टिप्स
दरअसल, इस पॉडकास्ट के दौरान एक कॉलर ने प्रियंका से अपने रिश्ते को लेकर एक निजी सवाल पूछा. कॉलर ने कहा, “अभी मेरा एक बॉयफ्रेंड है, जो मुझसे उम्र में एक साल छोटा है. मेरे लिए यह बिल्कुल नया एक्सपीरिएंस है क्योंकि मुझे हमेशा खुद से बड़ी उम्र के लड़के ही पसंद आते रहे हैं. क्या आपके पास कोई ऐसी टिप्स है, जिससे मैं अपने से छोटी उम्र के पार्टनर के साथ इस रिश्ते में ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस कर सकूं?”
उम्र सिर्फ एक नंबर है
प्रियंका ने इस सवाल पर मुस्कुराते हुए अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया और कहा, “जब आपको एक ऐसा इंसान मिल जाता है, जो आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है, तो फिर उम्र का कोई मतलब नहीं रह जाता. हालांकि, मैं आपके सवाल और चिंता को अच्छे से समझ सकती हूं. मैं जानती हूं कि जब आप किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला करते हैं, तो मन में यह बात आती ही है कि क्या वह जीवन के बड़े फैसलों में आपका बराबर का साझीदार बन पाएगा?”
View this post on Instagram
ट्विटर के एक मैसेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में पूरे 10 साल का अंतर है. दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी साल 2016 में ट्विटर पर एक डायरेक्ट मैसेज से शुरू हुई थी. दरअसल, निक के भाई केविन जोनस ने उन्हें प्रियंका का टीवी शो ‘क्वांटिको’ देखने की सलाह दी थी. इसके बाद निक ने प्रियंका को मैसेज किया और लगभग डेढ़ साल तक बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया.
जोधपुर में हुई थी शाही शादी
दिसंबर 2018 में इस कपल ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से एक बेहद भव्य और शाही शादी की थी. शादी के बाद, जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी नन्ही बेटी मालती मैरी जोनस का इस दुनिया में स्वागत किया और आज दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं.











