तेरी औकात क्या है #### यहीं लात मारुंगी… सोसाइटी के गार्ड से महिला ने की बदतमीजी

Last Updated:August 27, 2026, 07:34 IST

ग्रेटर नोएडा के आम्रपाल सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स में डिलीवरी ब्वॉय को वेरिफिकेशन के लिए रोकने पर एक महिला इस कदर नाराज हो गई की उसने सुरक्षा गार्ड से जमकर बदतमीजी की और खूब भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं.

ग्रेटर नोएडा में महिला ने की बदतमीजी

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी की. यह मामला आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स का है, जहां महिला ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. दरअसल, डिलीवरी ब्वॉय को वेरिफिकेशन के लिए सोसाइटी गार्ड द्वारा रोके जाने पर महिला इस कदर नाराज हो गई की उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दीं. साथ ही जातीसूचक शब्द भी कहें. अब इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. बिसरख थाना क्षेत्र के आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स की घटना है. महिला ने गार्ड से कहा, ‘तेरी कोई औकात नहीं है मेरे आगे. जूता साफ करवाऊंगी तुझसे.’

सैनिटरी पैड और खाने का सामान किया था ऑर्डर
महिला ने बीती रात सैनिटरी पैड और खाने का सामान ऑर्डर किया था. डिलीवरी ब्वॉय के सोसाइटी पहुंचने के बाद विवाद शुरू हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिलवीरी ब्वॉय जब सामान लेकर सोसाइटी पहुंचा तो सुरक्षा गार्ड ने उसे वेरिफिकेशन के लिए रोक लिया. यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला ने शराब का ज्यादा सेवन किया हुआ था. हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है.

महिला ने की गार्ड को लात मारने की कोशिश
बताया जा रहा है कि महिला ने कुर्सी पर बैठे एक गार्ड को लात मारने की कोशिश की. इसके अलावा एक अन्य गार्ड को थप्पड़ मारने का प्रयास किए जाने की भी बात सामने आई है. मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा गार्ड महिला की हरकत को चुपचाप देखते रहे. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसमें महिला, गार्डों के साथ बहस और अभद्रता करती हुई नजर आ रही है.

घटना को लेकर क्या बोली पुलिस
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सेंचुरियन टेरेस होम सोसाइटी में एक महिला द्वारा ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया गया था. सोसाइटी ने गार्ड द्वारा खाने का ऑर्डर लेकर आ रहे डिलीवरी ब्वॉय को रोक दिया गया था. पुलिस के मुताबिक इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और हंगामा किया.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ेंLocation :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 07:34 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति