यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में शरद गोस्वामी गैंग का सक्रिय सदस्य एवं राजस्थान से 5,000 रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र मंडी अन्तर्गत मोहमकपुर पुलिया के पास रेलवे लाइन के किनारे देर रात्री को गश्त की जा रही थी. इसी दौरान चौकी प्रभारी मंडी एवं चौकी प्रभारी वेदव्यासपुरी पुलिस टीम को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों की आड़ में एक संदिग्ध व्यक्ति छिपा हुआ दिखाई दिया. पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Maharajganj News: महाराजगंज में बहकर आईं 7 लाशें
महराजगंज जिले में नेपाल त्रासदी के बाद तीन 25 वर्षीय महिला/लड़की के शव बरामद. चार और शव नदी में तैर रहे हैं. शव को रेस्क्यू करने पहुंचे एसएसबी की आरआर टीम. निचलौल थाना क्षेत्र के भेड़िहारी नारायणी नदी का मामला. इसके अलावा एसएसबी ने तीन और शव बरामद किए हैं. एक शव अभी भी बह रही है.
Ayodhya News: राम नगरी सावन में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
राम नगरी में सावन मेले की धूम. अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन. सरयू स्नान, नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक और रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़. अयोध्या के झूलन उत्सव ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान, मंदिरों में भव्य आयोजन. डीएम शशांक त्रिपाठी का बयान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम. सावन में भक्तों के तांते से अयोध्या के होटल, होम-स्टे और स्थानीय कारोबार में बड़ा उछाल. संतों और व्यापारियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की, व्यापार बढ़ा.
Jalaun News: जालौन में बारिश के चलते गिरी मंदिर की दीवार
जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार. भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी. दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त. गनीमत रही हादसे के समय कार में नहीं था कोई अंदर मौजूद. जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का मामला.
Ghziabad News: गाजियाबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप
गाजियाबाद जिले में नाबालिग के साथ गैंग रेप का आरोप. तकरीबन 13 साल की बच्ची से तीन युवकों ने किया गैंगरेप. दो नाबालिग सहित तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में. थाना वेबसीटी क्षेत्र की घटना.
Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर में गुरुग्राम से सुपौल जा रही बस ट्रक से टकराई, 3 की मौत
सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा. गुरुग्राम से सुपौल जा रही बस ट्रक से टकराई. 3 की मौत और 11 लोग गंभीर रूप से घायल. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सीएससी भेजा गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर बाधित हुए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है.
Etawah News: इटावा में छात्रा की मोबाइल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार
इटावा जिले में स्कूली छात्रा से मोबाइल लूट का आरोपी कुख्यात अपराधी शुभी गिरफ्तार. ऑपरेशन क्रैकडाउन के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल. अपराधी के खिलाफ इटावा के आसपास के जिलों में नौ संगीन अपराधिक मामले हैं दर्ज. मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया भर्ती. लुटा गया मोबाइल फोन,अवैध तमंचा, जिंदा और मुर्दा कारतूस ओर बाइक बरामद. 18 अगस्त को जीआईसी गेट पर बाइक सवार लुटेरों ने कोचिंग से लौट रही स्कूली छात्रा का मोबाइल लुटा था. इटावा के सिविल लाइन में लाइन सफारी रोड पर हुई मुठभेड़.
Gonda News: गोंडा में बदमाश का हुआ एनकाउंटर
गोंडा जिले में पुलिस और एसओजी टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश तिलकराम उर्फ झिनकू घायल. चोरी, छिनौती और लूट के 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज. गोंडा और बस्ती जिले में वारदात को दे चुका है अंजाम. मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश. बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक ब्रैंडम नकदी और आभूषण भी पुलिस ने किया बरामद. छपिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
Auraiya News: औरेया में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
औरैया जिले में 50000 का इनामी गैंगस्टर रोहित गिहार गिरफ्तार. पांच अपराधिक मामले दर्ज. गौशाला चौराहा किदवई नगर, कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया. वहीं नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार. 21 साल का कपूर कुमार गिरफ्तार. पास्को एक्ट में था फरार. औरैया जिले में अजीतमल इलाके में महाराजपुर पुलिया के पास से किया गया गिरफ्तार.
Lucknow News: लखनऊ में हथियार लहराने वाले बदमाशों का वीडियो वायरल
लखनऊ में हथियार लहराते नकाबपोशों का सीसीटीवी फुटेज वायरल. कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की शुभम सिटी कॉलोनी का वीडियो वायरल. तीन दिन पहले का बताया जा रहा है फुटेज. शुभम सिटी कॉलोनी में बीते दिनों चोरी की कुछ घटनाएं भी आई हैं सामने. कॉलोनी के लोगों ने फुटेज देते हुए पुलिस में की शिकायत. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस.
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दूसरे ट्रक के नंबर से ट्रक चलाने के मामले में चालक गिरफ्तार
प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना पुलिस ने एक दूसरे ट्रक के नंबर से फर्जी ट्रक संचालित करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार. गिरफ्तार अभियुक्त सुनील के कब्जे से कूट रचित नंबर प्लेट के साथ एक ट्रक बरामद. गिरफ्तार अभियुक्त 35 वर्षीय सुनील नई दिल्ली के पपरावत एक्सटेंशन नजफगढ़ का रहने वाला है. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.
Kushinagar News: कुशीनगर में भी नारायणी नदी का घटा जलस्तर
नेपाल में तबाही के बाद कुशीनगर के ताजा हालात. नारायणी नदी का जलस्तर घटा. सुबह 7 बजे तक नारायणी नदी का डिस्चार्ज 92 हजार क्यूसेक. गंडक (बाल्मीकि नगर) बैराज के सभी फाटक खोले गए. खड्डा तहसील के कई गांव पर मंडरा रहा था बाढ़ का खतरा. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम अभी भी गांव में तैनात. पीएसी और जल पुलिस भी तैनात किये गये. गांव के रास्तों पर एक दो जगह पर लगा पानी. रात भर जागकर लोगों ने बिताई रात.
Maharajganj Flood News: महाराजगंज की नारायणी नदी का घटा जलस्तर
महराजगंज जिले में नेपाल त्रासदी का असर. रात में डेढ़ लाख क्यूसेक तक आया नारायणी नदी में पानी. अभी इस समय 88 हजार क्यूसेक पानी का है डिस्चार्ज. बड़ी संख्या में मलबा और लकड़ी नदी में आया. स्थानीय लोग लकड़ियां बीनने में लगे. अभी जल स्तर कम होने से राहत की सांस ले रहे हैं लोग. अधिकारियों ने रात में किया था कैंप. अभी पानी का जलस्तर कभी घट तो कभी बढ़ रहा है. एसएसबी-एसडीआरएफ बाढ़ पूर्व तैयारियों में जुटा रहा.
Kanpur News: कानपुर में ट्रेन से मिलावटी खोया बरामद
कानपुर में राखी के त्यौहार को लेकर खाध विभाग की 4 टीम की छापेमारी का मामला. खाद्य विभाग के सचल दल की छापेमारी. जांच टीम को देखकर ट्रेन से फेंका 500 किलो से ज्यादा बदबूदार खोवा. इटावा-कानपुर पैसेंजर ट्रैन से खोवा लाकर गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के आउटर पर उतारे जाने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने की घेराबंदी. रोड किनारे बारिश के बीच बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में 500kg खोया गंदी बोरियों में रखा मिला. खाद्य सचल दल को देखते ही 2 लोग खोया छोड़कर भाग गए. करीब 500 किलो खोवा मौके पर ही नष्ट कराया गया. खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा.
Gonda News: गोंडा में धार्मिक गाना बजाने पर बवाल
गोंडा जिले में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले का वीडियो वायरल. डीजे वाहन पर बजा रहा था सर तन से जुदा गाना. बारावफात जुलूस के दौरान बजाया था गाना. बेलावां गांव के रियाज अहमद को पुलिस ने किया अरेस्ट. पुलिस ने वाहन, साउंड और अन्य सामान किया सीज. धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कार्रवाई. मोतीगंज थाना क्षेत्र का है वायरल वीडियो.










