4 नवंबर से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप! 53 मैच के बाद 21 नवंबर को फाइनल!

होमखेलक्रिकेट

4 नवंबर से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप! 53 मैच के बाद 21 नवंबर को फाइनल!

Last Updated:June 11, 2026, 18:02 IST

Men’s ODI 2027 World Cup: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हो सकती है! साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट की संभावित तारीखें सामने आ चुकी है हालांकि इस पर अंतिम मुहर लगनी अभी बाकी है. ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 के विश्व कप फाइनल में मेजबान भारत को हराया था.

विश्व कप 2027 की संभावित तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: इस वक्त क्रिकेट जगत से सबसे बड़ी खबर आ रही है. अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 मेंस वनडे वर्ल्ड कप का अस्थायी कैलेंडर बन चुका है. ये टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जा सकता है. ESPNcricinfo को पता चला है कि मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड मीटिंग में इन तारीखों पर सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक (AGM) में इस पर मुहर लग जाएगी.

54 में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में होंगे
खबरों की माने तो 54 में से कम से कम 41 मैच साउथ अफ्रीका के आठ वेन्यू पर खेले जाएंगे. जिम्बाब्वे में आठ से 10 मैच और नामीबिया में तीन मैच होंगे. जिम्बाब्वे में भी अब दो के बजाय तीन वेन्यू होंगे. हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो के क्वींस के साथ विक्टोरिया फॉल्स भी इसमें शामिल होगा. ‘फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम’ का काम इस साल के आखिर तक पूरा हो जाएगा और अगले साल मई में आधिकारिक उद्घाटन से पहले यहां घरेलू क्रिकेट मैच खेले जाएंगे.

23 साल बाद साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप
साउथ अफ्रीका 2003 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब 2027 में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि इस बीच 2007 टी-20 विश्व कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी साउथ अफ्रीका ने की है. जिम्बाब्वे और नामीबिया ने हाल ही में अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी.

14 टीम के बीच खेला जाएगा 2027 वर्ल्ड कप
2019 और 2023 के विश्व कप में 10 टीम ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब यह फिर से ये टूर्नामेंट 14 टीम के बीच होगा. सात-सात के दो ग्रुप में टीम बांटी जाएंगी. हर ग्रुप की टॉप तीन टीम सुपर सिक्स स्टेज में एंट्री मारेंगी. नियम कहता है कि मेजबान देश बिना क्वालीफायर के वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करता है, लेकिन नामीबिया फुल मेंबर नहीं है, इसलिए उसे क्वालीफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा जबकि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की डायरेक्ट एंट्री होगी.

ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन, भारत हारा था फाइनल
2023 में खेले गए पिछले वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत एकबार फिर साबित करते हुए रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी उठाई थी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मेजबान भारत को दर्दनाक हार झेलनी पड़ी थी. तब टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते थे. अब शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट के नए कप्तान बनाए जा चुके हैं जबकि रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलकर संन्यास लेना चाहते हैं क्योंकि दोनों ही दिग्गज टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति