थिएटर्स में एक बार फिर लौटेंगी सनी देओल 3 फिल्में, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Last Updated:July 18, 2026, 06:22 IST

सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले थिएटर्स में उनकी तीन सबसे बड़ी क्लासिक फिल्में दोबारा रिलीज होने जा रही हैं. सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की सुपरहिट फिल्मों- ‘दामिनी’, ‘घातक’ और ‘घायल’ को बड़े पर्दे पर फिर से लाने का प्लान बन चुका है और साथ ही रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

सनी देओल की 3 फिल्में दोबारा रिलीज के लिए हुईं तैयार.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. जब-जब दोनों ने साथ काम किया है, सिनेमाघरों में धूम मच गई है. अब सनी देओल और राजकुमार संतोषी की ‘दामिनी’, ‘घातक’ और ‘घायल’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं. यह स्पेशल स्क्रीनिंग उनकी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से ठीक पहले हो रही है. ऐसे में दर्शकों के पास सनी देओल की इन शानदार फिल्मों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेहतरीन मौका है.

यह स्पेशल शो तीन हफ्तों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 24 जुलाई से ‘दामिनी’ के साथ होगी. इसके बाद 31 जुलाई को ‘घातक’ थिएटर्स में लौटेगी और आखिरी हफ्ते में 7 अगस्त को ‘घायल’ के साथ इस जश्न का समापन होगा. यह री-रिलीज सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए एक परफेक्ट माहौल तैयार करेगी, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

View this post on Instagram

तीन फिल्मों की री-रिलीज का हुआ ऐलान

इसकी आधिकारिक घोषणा 17 जुलाई को की गई है. पीवीआर आईनॉक्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी. बंटवारा 1947 देखने से पहले देओल और संतोषी की जोड़ी की इन यादगार क्लासिक फिल्मों को बड़े पर्दे पर दोबारा जीने के लिए तैयार हो जाइए.’

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए जीते अवॉर्ड

इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के साथ-साथ अवॉर्ड्स की दुनिया में भी गहरा असर छोड़ा है. ‘दामिनी’ के लिए राजकुमार संतोषी को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था, तो वहीं वकील गोविंद श्रीवास्तव के दमदार रोल के लिए सनी देओल ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड झटक लिया था.

‘घायल’ के लिए सनी देओल को मिला नेशनल अवॉर्ड 

‘घायल’ राजकुमार संतोषी की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी, जो अपने समय की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म के लिए सनी देओल को नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल जूरी) और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके साथ ही इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’

बताते चलें कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर ‘बंटवारा 1947’ लेकर आ रहे हैं. यह मूवी असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नहीं’ पर आधारित है. 1947 के विभाजन के बैकड्रॉप पर बुनी गई यह कहानी उस उथल-पुथल के बीच इंसानी जज्बे, उम्मीद और दरियादिली की एक बेहद भावुक दास्तां है. फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा के लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं प्रीति जिंटा भी इस मूवी से बड़े पर्दे पर अपनी शानदार वापसी कर रही हैं. ‘बंटवारा 1947’ फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति