Last Updated:July 18, 2026, 05:01 IST
प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. मिस वर्ल्ड से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक का उनका सफर लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा रही है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उन्हें अपने पिता को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी.
नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अभी बाकी है सफर’ में इस दिलचस्प किस्से का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि साल 2000 में मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने से पहले उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज था कि अपने पिता को कैसे मनाए और उनसे परमिशन ले.
प्रियंका चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन 18 जुलाई साल 1982 को जमशेदपुर में हुआ था. उनके पिता कैप्टन डॉ. अशोक चोपड़ा और मां डॉ. मधु चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे. परिवार में पढ़ाई और करियर को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती थी. ऐसे में ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की बात घर में रखना आसान नहीं था.
उस वक्त प्रियंका सिर्फ 17 साल की थीं और पढ़ाई में बिजी थीं. एक दिन स्कूल और ट्यूशन के बीच उन्हें फेमिना मैगजीन से फोन आया. फोन पर बताया गया कि उनका सेलेक्शन मिस इंडिया के नॉर्थ इंडिया राउंड के लिए हुआ है और उन्हें दिल्ली में होने वाले शुरुआती ऑडिशन में आना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह खबर सुनते ही प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं था. पहले तो उन्हें लगा कि शायद बरेली में उनकी लोकप्रियता की वजह से मिस इंडिया की टीम उन्हें जानती है. बाद में उनकी मां ने बताया कि उन्होंने ही चुपचाप प्रियंका का आवेदन भेजा था.
यह खबर सुनते ही प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं था. पहले तो उन्हें लगा कि शायद बरेली में उनकी लोकप्रियता की वजह से मिस इंडिया की टीम उन्हें जानती है. बाद में उनकी मां ने बताया कि उन्होंने ही चुपचाप प्रियंका का आवेदन भेजा था.
इसके बाद मां-बेटी ट्रेन से दिल्ली पहुंचीं और मिस इंडिया के शुरुआती राउंड में हिस्सा लिया. वहां पहुंचकर प्रियंका हैरान रह गईं, क्योंकि ज्यादातर कंटेस्टेंट पहले से मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री का हिस्सा थीं. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यही प्रतियोगिता उनकी जिंदगी बदल देगी.
मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज भी अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. करियर की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए. लेकिन मुझसे शादी करोगी (2004), क्रिश (2006), डॉन (2006) और फैशन 2008 में आई फिल्म के बाद तो उनकी किस्मत ही चमक गई. फिल्म में मेघना माथुर के रोल से उन्होंने इतिहास रच दिया. आज भी बाजीराव मस्तानी जैसी कितनी ही ऐसी फिल्में है, जिन्हें लोग उनके किरदार के लिए याद करते हैं.
बता दें कि अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर देने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई. आज वह एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ निर्माता, बिजनेसवुमन भी हैं. उन्होंने जीरो से शुरुआत की थी और आज वह टॉप एक्ट्रेस हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










