फिरोजाबाद में गाय के गोबर से मूर्तियां बनाने की महिलाओं को दी जा रही फ्री ट्रेनिंग

Last Updated:August 27, 2026, 08:45 IST

फिरोजाबाद में महिलाओं को गाय के गोबर से उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. इससे वे घर बैठे स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी और लोन की सुविधा भी मिलेगी. महिलाओं को ट्रेनिंग कराने वाले राहुल सक्सेना ने कहा कि यहां सूक्ष्म उद्यमियों के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम(ईडीडी) प्रशिक्षण का आय़ोजन चल रहा है. इसमें समूह से जुड़ी महिलाओं और ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को इसका प्रशिक्षण कराया जा रहा है.यहां महिलाओं को गाय के गोबर से सुंदर और आकर्षक मूर्तियों को बनाने की ट्रेनिंग कराई जा रही है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबादः महिलाएं घर के काम काज में उलझकर जिदंगी गुजार देती हैं. लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो घर बैठे इनकम करना चाहती हैं. ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अलग-अलग प्रकार की ट्रेनिंग भी कराई जाती है. इसी के चलते फिरोजाबाद में महिलाओं को गाय के गोबर से नए-नए प्रोडक्ट बनाने की ट्रेनिंग कराई जा रही है.जिसमें महिलाओं को अलग-अलग प्रकार की चीजें बनाना सिखाया जा रहा है.महिलाएं इस ट्रेनिंग के बाद अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी. इसके लिए महिलाओं को लोन की भी सुविधा दी जाएगी.

गाय के गोबर से कई आइटम बनाना सीखीं महिलाएं

उसाइनी स्थित आरसेटी सेंटर पर ट्रेनिंग कर रही महिला तरुणा भारद्वाज ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि वह टूंडला की रहने वाली है. वह घर के काम काम को करने में दिन गुजार देती थी. लेकिन फिर किसी महिला से उनको यहां चल रही फ्री ट्रेनिंग के बारे में पता चला. इसके बाद उन्होने यहां ट्रेनिंग लेना शुरु किया. इस सेंटर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग कराई जाती है. उन्होने यहां गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार के आइटमों को तैयार करना सीखा है. गाय के गोबर से लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों को बनाना,दीपक बनाना आदि सीखा है.इनकी ट्रेनिंग करने के बाद वह घर पर इन्हे बना सकेंगी और बेच सकेंगी.

वहीं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी उमलेश ने कहा कि उनको घर से बाहर जाकर नौकरी करने की परमिशन नहीं मिलती है. लेकिन इस तरह की ट्रेनिंग से घर बैठे स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं.गाय के गोबर को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर और उसमें कुछ चीजों को मिलाकर अन्य आइटम तैयार कर सकते हैं. इससे महिलाओं को घर बैठे इनकम होगी.

ट्रेनिंग के बाद महिलाओं को मिलेगी लोन की सुविधा

महिलाओं को ट्रेनिंग कराने वाले राहुल सक्सेना ने कहा कि यहां सूक्ष्म उद्यमियों के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम(ईडीडी) प्रशिक्षण का आय़ोजन चल रहा है. इसमें समूह से जुड़ी महिलाओं और ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को इसका प्रशिक्षण कराया जा रहा है.यहां महिलाओं को गाय के गोबर से सुंदर और आकर्षक मूर्तियों को बनाने की ट्रेनिंग कराई जा रही है. इसके अलावा अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने की भी ट्रेनिंग कराई जा रही है.इससे महिलाएं घर बैठे रोजगार स्थापित कर सकेंगी. पहले भी कई महिलाओं को इस तरह की ट्रेनिंग कराई गई है जो घर बैठे इनकम कर रही हैं. वहीं यह प्रशिक्षण लगभग 13 दिन तक चलेगा.इसके बाद अगर किसी महिला को अपने काम को शुरु करना है और आर्थिक मदद की जरूरत है तो उसे आरसेटी सेंटर द्वारा बिजनेस लोन भी दिलाया जाएगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 08:45 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति