कतर्नियाघाट जंगल की सफारी कर रहे हैं तो सेंचुरी के पास इस देसी होटल पर करें जलपान

Last Updated:August 27, 2026, 08:55 IST

बहराइच में प्रसिद्ध कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी जाने वाले पर्यटकों के लिए ककराहा का यह ऐतिहासिक और पारंपरिक जलपान गृह किसी वरदान से कम नहीं है. सफर के दौरान इस देसी होटल पर रुकना जरूरी होता है. यहीं से जंगल का लुफ्त उठाने की मिलती है एनर्जी, शुरू हो जाता है. इसके बाद सही जंगल का सुंदर नजारा व जानवरों का दीदार करने को मिलता है.

कतर्नियाघाट से 34 किलोमीटर पहले का अहम पड़ाव सेंचुरी के मुख्य क्षेत्र में प्रवेश करने से लगभग 34 किलोमीटर पहले ककराहा रेलवे स्टेशन के पास, मुख्य सड़क के किनारे यह इकलौता जलपान गृह मौजूद है. यदि आप यहाँ से जलपान करना भूल गए, तो आगे जंगल में खाने-पीने की सुविधा नहीं मिलेगी.

खान-पान की सभी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध: यदि आप घर से खाने-पीने का सामान या नाश्ता लाना भूल गए हैं, तो इस जलपान गृह से अपनी जरूरत का सामान ले सकते हैं. यहाँ मिनरल वाटर, ताज़ा चाय, मिठाइयाँ, पकौड़ी और समोसे आसानी से मिल जाते हैं.

पूर्वजों के ज़माने से चल रही है पुश्तैनी दुकान पर जलपान गृह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ककराहा रेंज का ही एक स्थानीय परिवार अपने पूर्वजों के ज़माने से पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस दुकान का संचालन करता आ रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भट्टी के समोसे और लाजवाब स्वादः यहां नाश्ता तैयार करने के लिए गैस-सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि पारंपरिक भट्टी के ऊपर मिठाइयाँ और समोसे बनाए जाते हैं. भट्टी का यह समोसा इतना स्वादिष्ट होता है कि इस रास्ते से गुजरने वाला हर राहगीर यहाँ रुककर स्वाद ज़रूर चखता है.

​गेरुआ और कौड़ियाला नदी का प्राकृतिक आवास, इस वन्यजीव अभ्यारण्य से होकर बहने वाली गेरुआ और कौड़ियाला नदियाँ बेहद खूबसूरत हैं. इन नदियों में दुर्लभ प्रजाति के कछुए, मगरमच्छ और घड़ियाल प्राकृतिक रूप से वास करते हैं.

प्राकृतिक अनमोल खजाना है कतर्नियाघाटः बहराइच में स्थित कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी कुदरत की अनमोल देन है. यहाँ के घने जंगलों में अनेकों दुर्लभ वन्यजीव बेखौफ विचरण करते हैं, जिसे देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं.

मानसून के बाद नवंबर में खुलती है सेंचुरीः अगर आप भी मानसून का सीजन बीतने के बाद नवंबर महीने में कतर्नियाघाट सेंचुरी के खुलने का इंतजार कर रहे हैं, तो सफर पर निकलने से पहले रास्ते के इस महत्वपूर्ण जलपान गृह की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है.

हर साल पहुँचते हैं हजारों सैलानीः कतर्नियाघाट की प्राकृतिक सुंदरता की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. हर साल यहाँ हजारों की संख्या में सैलानी पहुँचते हैं और जंगलों की खूबसूरती के बीच अपनी यादगार यादें कैमरे में कैद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 27, 2026, 08:55 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति