‘वीकेंड का वार’ में किलर लुक में पहुंचे सलमान, फैंस को क्यों याद आई ये 16 साल पुरानी फिल्म

Last Updated:September 13, 2026, 15:18 IST

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का पहला हफ्ता खत्म होते ही सलमान खान अपने धमाकेदार ‘वीकेंड का वार’ लुक के साथ तैयार हैं . सेट से वायरल हुई तस्वीरों में सलमान खान काउबॉय हैट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं . भाईजान का यह किलर स्वैग देखकर फैंस को 16 साल पुरानी उनकी एक फिल्म और सुपरहिस गानों के चार्मिंग लुक की याद आ गई है . जानिए क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है भाईजान का यह नया अवतार .

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का पहला हफ्ता पूरा हो चुका है. इसी के साथ भाईजान सलमान खान की धमाकेदार ‘वीकेंड का वार’ की एंट्री हो गई है . पहले हफ्ते के ड्रामे के बाद अब हर किसी की नजरें सलमान खान पर टिकी हैं, जो घर वालों का हिसाब-किताब करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं . लेकिन इस बार ‘वीकेंड का वार’ शुरू होने से पहले ही भाईजान अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं . बिग बॉस के सेट से आई तस्वीरों में सलमान खान का किलर काउबॉय हैट लुक तेजी से वायरल हो रहा है . भाईजान का यह स्वैग देखकर फैंस अचानक 16 साल पुराने नॉस्टेल्जिया में चले गए हैं और उन्हें सलमान की एक खास फिल्म की याद आ गई है . ( फोटो साभार-instagram-@jiohotstarreality)

बिग बॉस 20 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.शो के अलावा सलमान का लुक अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है इस बार ‘वीकेंड का वार’ के लिए सलमान खान ने बेहद स्टाइलिश और कैजुअल आउटफिट कैरी किया है . भाईजान ने ब्लू कलर की जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट और फेडेड ब्लू बूट कट जीन्स पहनी है .

लेकिन उनके इस पूरे लुक की हाइलाइट रही सिर पर पहनी हुई ऑफ-व्हाइट काउबॉय हैट . जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर होते ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है . 60 की उम्र में भी सलमान का यह अंदाज बेहद यूथफुल और डैशिंग लग रहा है .

Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान खान को काउबॉय हैट में देखकर फैंस को आज से 16 साल पहले साल 2010 में आई उनकी फिल्म ‘वीर’ की याद आ गई . फिल्म ‘वीर’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका न कर पाई हो, लेकिन उस दौर में सलमान का चार्मिंग प्रिंस वाला लुक हर किसी का दिल जीत गया था . लड़कियों से लेकर लड़कों तक, हर कोई उनके उस स्टाइल का दीवाना हो गया था .

फिल्म ‘वीर’ के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘सुरीली अखियों वाले’ में भी सलमान खान ने इसी तरह काउबॉय हैट पहनी थी, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज काफी पॉपुलर हुआ था . अब करीब 16 साल बाद ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर सलमान को उसी पुराने अंदाज में देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं . सोशल मीडिया पर यूज़र्स कमेंट्स कर रहे हैं कि भाईजान पर यह लुक आज भी उतना ही जंचता है जितना 16 साल पहले जंचता था .

इंटरनेट पर सलमान खान की ये पिक्स वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की लाइन लग गई है . किसी ने इस लुक को ‘कूल एंड क्लासी’ कहा, तो किसी ने लिखा कि भाईजान का यह ‘वीर’ वाला स्वैग आज भी अनबीटेबल है .

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

September 13, 2026, 15:12 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति