PM मोदी के नेतृत्व के मुरीद हुए सुभाष घई, BRICS 2026 आयोजन की जमकर की तारीफ

Last Updated:September 13, 2026, 16:03 IST

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने सम्मेलन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी नजर आए. सुभाष घई ने अपने पोस्ट पीएम मोदी की नेतृत्व की तारीफ की.

सुभाष घई ने की पीएम मोदी की तारीफ.

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित BRICS 2026 शिखर सम्मेलन इन दिनों देश और दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है. सम्मेलन में भारत के साथ रूस, चीन समेत कई देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया है. इसी बीच हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने BRICS सम्मेलन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर अपना गर्व भी जाहिर किया.

फिल्ममेकर सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. इन तस्वीरों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर आ रहे है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कैप्शन ने लिखा, ‘केवल वही ऐसा कर सकते हैं. प्यार से प्यार पैदा होता है. मुस्कुराहट से पॉजिटिव एनर्जी बनती है’.

सुभाष घई ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

उन्होंने लिखा, ‘हमारा इतिहास यह साबित करता है कि इस दुनिया से नेगेटिविटी को खत्म करके इंसानियत को आगे बढ़ाने का काम केवल पॉजिटिव सोच ही कर सकती है. आखिर हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व क्यों नहीं होना चाहिए, जब हर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उनका सम्मान करते हैं. हम उनसे प्यार करते हैं. ब्रिक्स 2026 की बधाई’.

View this post on Instagram


सुभाष घई की पहचान हिंदी सिनेमा के उन फिल्मकारों में होती है जिन्होंने बड़े पर्दे पर मनोरंजन के साथ-साथ मजबूत किरदार, दमदार संगीत और बड़े स्तर की कहानियों को एक अलग अंदाज दिया. उन्होंने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 1976 में फिल्म ‘कालीचरण’ से की थी. यह फिल्म उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हुई.

‘कालीचरण’ की सफलता के बाद सुभाष घई ने ‘विश्वनाथ’, ‘गौतम गोविंदा’, ‘कर्ज’, ‘क्रोधी’ और ‘विधाता’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान मजबूत की. साल 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ ने उनके करियर को एक और बड़ी ऊंचाई दी. इसके बाद उन्होंने ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’, ‘परदेस’ और ‘ताल’ जैसी फिल्म बनाई.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 16:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति