अब VIP रूम में ठहरेंगे क्रिकेटर्स, एशियन गेम्स में स्पेशल ट्रीटमेंट मिलना तय

होमखेलक्रिकेट

अब VIP रूम में ठहरेंगे क्रिकेटर्स, एशियन गेम्स में स्पेशल ट्रीटमेंट मिलना तय

Last Updated:September 03, 2026, 11:03 IST

Cricketers accommodation in Asian games: भारी विवाद के बीच आखिरकार ये साफ हो गया कि क्रिकेटर्स को एशियन गेम्स में रहने के लिए दूसरे खेलों के एथलीट्स के मुकाबले बेहतर व्यवस्था मिलने जा रही है. इससे पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशियन गेम्स के इंतजाम पर सवालिया निशान खड़े किए थे.

एशियन गेम्स में क्रिकेटर्स को मिलेंगे वीआईपी कमरे

नागोया: जापान में इसी महीने से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के दौरान क्रिकेटर्स के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम बनाने और बेहद छोटे होटल के कमरों को लेकर जमकर बखेड़ा हुआ था. अब खबर है कि दूसरे खेलों के एथलीट्स की तुलना में क्रिकेटर्स को खास ट्रीटमेंट मिलने वाला है. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच नागोया और आइची एरिया में होने जा रहे एशियन गेम्स में क्रिकेटर्स के लिए बेहतर कमरे और बेहतर होटल की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है.

क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए फाइव-स्टार होटलों की कमी को लेकर चिंता जताई गई थी. जापान क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख ने कहा है कि आयोजकों और एशियन क्रिकेट काउंसिल के बीच लंबे समय से इसे लेकर बातचीत चल रही थी.

लकड़ी के अस्थायी कंटेनर में रुकने की व्यवस्था
श्रीलंका के एक अधिकारी ने इस हफ्ते कहा कि एशिया की कुछ टॉप टीमों ने खेलों के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और रहने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. दरअसल, इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सामान्य आयोजनों से काफी अलग है. इन खेलों के लिए एथलीटों का कोई खास विलेज नहीं बनाया गया है, इसके बजाय आयोजकों ने क्रूज शिप के केबिन, लकड़ी के बने अस्थायी कंटेनर और होटलों में रहने की व्यवस्था की है.

ओलंपिक से भी ज्यादा एथलीट्स ले रहे हिस्सा
एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीटों की संख्या बढ़कर 17,000 हो गई है, इसकी तुलना में, 2024 पेरिस ओलंपिक में लगभग 11,000 एथलीट शामिल हुए थे. यानी क्रिकेटर्स को दूसरे एथलीट्स की तुलना में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा.

पिछली मर्तबा गोल्ड मेडल जीता था भारत
एशियन गेम्स के इतिहास में ये दूसरा मौका है, जब क्रिकेट को इसमें जगह दी गई है. पिछली मर्तबा ग्वांगझू में हुए खेलों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था. यह क्रिकेट टूर्नामेंट एशियन गेम्स आयोजन समिति और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मिलकर आयोजित कर रहे हैं.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 03, 2026, 11:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति