53 मिनट में 6-1, 6-1 से सफाया, US Open में फिर गरजा सबालेंका का रैकेट

न्यूयॉर्क: पिछली दो बार की चैंपियन एरिना सबालेंका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आसान जीत के साथ बारिश से प्रभावित यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई.

शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने बुधवार रात को पोलिना इयात्सेन्को को केवल 53 मिनट में 6-1, 6-1 से हरा दिया. वह पिछले कुछ टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन यहां उन्होंने पावर-हिटिंग का ऐसा नमूना पेश किया कि लगता है कि वह अपनी असली फॉर्म में आ गई हैं.

सबालेंका ने कहा, ‘आज मैंने जिस तरह का टेनिस खेली उससे मैं बहुत खुश हूं. मैंने अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया और इस मैच में जीत हासिल करने से मैं खुश हूं.

बारिश होने के कारण केवल आर्थर ऐश स्टेडियम और लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में छत के नीचे ही खेल निर्बाध रूप से जारी रह सका. तीसरे दौर में जगह बनाने वाली खिलाड़ियों में जेसिका पेगुला भी शामिल थी, जिन्होंने सोफिया केनिन को 6-3, 6-1 से हराने में केवल 56 मिनट का समय लिया.

पुरुष वर्ग में आठवें वरीय बेन शेल्टन ने ह्यूबर्ट हुरकाज़ को 6-3, 5-7, 7-6 (3), 7-5 से, जबकि सातवें वरीय दानिल मेदवेदेव ने सेबेस्टियन गोरज़नी को 6-3, 6-3, 7-5 से हराया. बारिश के कारण कई मैच स्थगित कर दिए गए थे और आलम यह था कि पहले दौर के कुछ मैच भी बुधवार को खेले गए, इनमें ऑस्ट्रेलिया के छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर का मैच भी था जिन्होंने इटली के एंड्रिया गुरिएरी को 6-2, 6-2, 6-4 से हराया.

पाउला बडोसा ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि डारिया कासात्किना के खिलाफ अपने मैच की फिर से शुरुआत के लिए कैसे तैयारी करनी है, जो मंगलवार को तब रोक दिया गया था जब वह जीत से सिर्फ एक गेम दूर थीं.

उन्होंने बुधवार को 6-1, 6-4 से जीत के बाद कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि मैं सिर्फ दो अंक खेलूंगी या छह. मुझे नहीं पता था कि मैं कितने अंक खेलूंगी.’

स्पेन के 19 वर्षीय खिलाड़ी राफेल जोडर को भी अपना पहले दौर का मैच पूरा करने के लिए बुधवार तक इंतजार करना पड़ा, उन्होंने चीन के बू युनचाओकेते ने 6-2, 6-1, 6-1 से हराया.

पहले दौर के मैच आखिरकार बुधवार की देर रात को समाप्त हुए. एलेक्स मिशेलसन ने इनमें से एक मुकाबले में अपने हमवतन अमेरिकी और 16वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रैंडन नाकाशीमा को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया. 11वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो ने जापानी क्वालीफायर रेई सकामोटो को सीधे सेटों में हराया.

अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने नोवाक जोकोविच को हराने के बाद माटेओ बेरेटिनी को 3-6, 6-3, 6-4, 7-6 (4) से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा.

विंबलडन की उपविजेता सातवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने केटी बोल्टर को 6-1, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक ने 2017 की यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस को 6-1, 7-5 से हराया.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति