‘मुझे एक और गाना करना है…’, 90 की उम्र में भी आशा भोसले को था गाने का जुनून

Last Updated:September 13, 2026, 16:07 IST

लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और संगीत के किस्से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे. 90 साल की उम्र में भी उनका संगीत के लिए जुनून कम नहीं हुआ था. फिल्म ‘ओम का हरि’ के लिए रिकॉर्ड किए गए उनके आखिरी प्लेबैक सॉन्ग ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छिपी है कहां’ से जुड़ी एक खास याद अब अभिनेता अंशुमान झा ने शेयर की है. उन्होंने बताया कि गाने का फुटेज देखने के बाद आशा भोसले इतनी एक्साइटेड हो गई थीं कि उन्होंने तुरंत एक और बार गाना रिकॉर्ड करने की इच्छा जाहिर कर दी थी.

ख़बरें फटाफट

आशा ताई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली. दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपनी जिंदगी के आखिरी दौर तक संगीत के लिए अपना जुनून बनाए रखा. 90 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘ओम का हरि’ के लिए अपना आखिरी प्लेबैक गाना गाया है. इस गाने का नाम ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छिपी है कहां’ है. फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूर अंशुमान झा ने अब आशा भोसले से जुड़ी एक खास याद शेयर की है.

अंशुमान झा ने एक इंटरव्यू में बताया कि आशा भोसले ने जब फिल्म के लिए शूट किए गए गाने के कुछ फुटेज देखे थे, तो वह काफी एक्साइटेड हो उठीं. उन्हें देखते ही आशा जी ने कहा कि ये गाना एक से ज्यादा बार रिकॉर्ड किया गया था. पहली रिकॉर्डिंग के दौरान अंशुमान वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन दूसरी रिकॉर्डिंग हुई तो वह उसी जगह पर थे.

90 साल की उम्र में दिखाया ये जज्बा

अंशुमान ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्होंने आशा भोसले को शूट किया हुआ फुटेज दिखाया, वो फुटेज देखकर वह फूली नहीं समाई थी. उन्होंने तुरंत कहा कि वह एक और बार गाना रिकॉर्ड करना चाहती हैं, क्योंकि उनके दिमाग में कुछ नए आइडिया आ रहे हैं. अंशुमान ने बताया कि, यही बात आशा भोसले को एक महान कलाकार बनाती थी. 90 साल की उम्र में भी उनके अंदर कुछ नया करने चाह है, उनका जुनून देखकर हर कोई हैरान रह गया था.

आशा भोसले की 93वीं बर्थडे पर होगा रिलीज

अंशुमान ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि आशा भोसले को देखकर सबसे ज्यादा जो बात उन्हें याद रहती है, वह उनका गाते वक्त बच्चों जैसी एक्साइटमेंट थी. वह उस वक्त इस गाने के गाने के लिए इतनी एक्साइटेड हो रही थीं कि जैसे वह पहली बार किसी गाने को गा रही थी, उनके लिए संगीत सिर्फ काम नहीं, बल्कि खुशी का जरिया था. ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छिपी है कहां’ को 8 सितंबर को आशा भोसले की 93वीं जयंती के मौके पर रिलीज किया गया था. गाने के वीडियो में इसकी रिकॉर्डिंग के दौरान के अंश भी देखने को मिलेगे.

बता दें कि ‘ओम का हरि’ का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है. फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राजदान, अंशुमान झा और आयशा कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है. आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था. अगले दिन शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 16:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति