Last Updated:August 27, 2026, 08:58 IST
Ankit Baliyan Murder News: सोनीपत के रहने वाला भोलू शाहपुरिया ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है. उसने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. बीते बुधवार को अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
शामलीः हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे पोस्ट में भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है. हालांकि इस पोस्ट की पुष्टि न्यूज18 हिंदी नहीं करता है. दावा किया जा रहा है कि सिंगर अंकित बालियान की गाना बनाने के चलते हत्या की गई है. हरियाणा के सोनीपत के गोगी गैंग ने हत्या का जिम्मा लिया है. गैंग के भोलू सहापुरिया ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था. हमारे गोगी भाई पर हुई घटना पर गाना बनाया था. ये अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा.’ गैंग लीडर गोगी भाई के साथ हुई घटना पर गाना बनाने का आरोप अंकित बालियान पर लगाया गया है.
अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा
यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बालियान की हत्या को ‘बेहद निंदनीय’ बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘शून्य’ पर पहुंच गई है. उन्होंने हत्या की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी जांच किए जाने की मांग की. पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे जाट समुदाय पर हमला भी करार दिया. पुलिस के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बालियान जिम से बाहर निकल रहे थे.
हत्या की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित
यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि बालियान आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, अधिकारियों या उनके सहयोगियों की ओर से तत्काल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और न ही यह स्पष्ट हो सका कि क्या यह उनकी हत्या की वजह हो सकती है. पुलिस अधीक्षक एम. पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं.’’
यूट्यूब पर अंकित बालियान के थे लाखों सब्सक्राइबर
पुलिस के अनुसार, हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बालियान पर कई गोलियां चलाईं. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. हरियाणवी गायक अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल के 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे. वह अपने वीडियो में विभिन्न सहयोगियों के साथ गायक और कलाकार के रूप में नजर आते थे. उनके कई वीडियो में बंदूक, हथियार और एसयूवी का इस्तेमाल दिखाया गया था.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Shamli,Muzaffarnagar,Uttar Pradesh
First Published :
August 27, 2026, 08:51 IST










