कौन हैं​ बहराइच की पूनम गुप्ता? जिन्होंनें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भेजी राखी

Last Updated:August 27, 2026, 09:10 IST

​जनपद बहराइच की रहने वाली पूनम गुप्ता इन दिनों खासी चर्चा में हैं. दरअसल, इन्होंने अपने हाथों से हैंडमेड राखी बनाकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को अपना भाई मानकर भेजी थी. पूनम को यह उम्मीद नहीं थी कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लिए डिप्टी सीएम उनके लिए समय निकाल पाएंगे, लेकिन न सिर्फ डिप्टी सीएम ने न केवल पूनम की राखी स्वीकार की बल्कि उपहार में ऐसा तोहफा भेजा कि उनका चेहरा खिल उठा.

बहराइचः ​जनपद बहराइच की रहने वाली पूनम गुप्ता इन दिनों खासी चर्चा में हैं. दरअसल, इन्होंने अपने हाथों से हैंडमेड राखी बनाकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को अपना भाई मानकर भेजी थी. पूनम को यह उम्मीद नहीं थी कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लिए डिप्टी सीएम उनके लिए समय निकाल पाएंगे. लेकिन न सिर्फ डिप्टी सीएम ने पूनम की राखी स्वीकार की, बल्कि इसके जवाब में रिटर्न गिफ्ट के रूप में एक स्नेह पत्र भी भेजा. इससे पूनम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

​बहराइच की पूनम दिल से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मानती हैं अपना भाई

पूनम गुप्ता से जब लोकल 18 की टीम बात करने पहुंची, तब उन्होंने बताया कि वह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को दिल से अपना भाई मानती हैं. उन्होंने अपने हाथों से बनी राखी 15 अगस्त से पहले भेजी थी. रक्षाबंधन से पहले, 20 अगस्त को उन्हें डिप्टी सीएम की तरफ से एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दिया था. पूनम ने कहा कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी होने के कारण उनके पास समय की कमी रहती है, लेकिन मेरे लिए निकाला गया यह समय भाई-बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है. ​जब पत्र आया, तो पूनम गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा कि अगर यह पत्र रक्षाबंधन के बाद प्राप्त होता, तो शायद उतनी खुशी न होती, लेकिन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने त्यौहार से पहले पत्र भेजकर यह साबित कर दिया कि वह दिल से मुझे अपनी बहन मानते हैं.

​डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की तरफ से आए पत्र में लिखा था

​प्रिय बहन पूनम जी, भाई-बहन के स्नेहिल एवं पवित्र रक्षाबंधन के अवसर पर आपके द्वारा प्रेषित रक्षा-सूत्र प्राप्त हुआ. रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन की उस अटूट डोर की याद दिलाता है, जिसे समय और दूरियां कभी कमजोर नहीं कर सकतीं. आपका स्नेह और अपनापन मेरे लिए अनमोल खुशियों में से एक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सदैव सुख, समृद्धि, शांति और खुशियां बनी रहें. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव खुश एवं स्वस्थ रहे. इस पत्र को पढ़कर पूनम गुप्ता का चेहरा खिल उठा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Bahraich,Bahraich,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 09:10 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति