न संतरा और न मौसमी फल, ये है कमाल का नींबू, गमले में लगाएंगे तो भर जाएगी डालियां

होमफोटोकृषि

न संतरा और न मौसमी, ये है कमाल का नींबू, गमले में लगाएंगे तो भर जाएगी डालियां

Last Updated:August 27, 2026, 10:21 IST

Hazara Nimbu Ki Kheti : नींबू की बात हो तो दिमाग में अक्सर बड़ा, गोल और रसदार नींबू आता है. लेकिन जरा ठहरिए! हजारा नींबू का यह किस्म कुछ हटकर है. गाजीपुर की नर्सरी में इन दिनों हजारा नींबू लोगों का ध्यान खींच रहा है. संतरे जैसे रंग-रूप वाला यह फल गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है. पौधे पर एक साथ कई फल और फूल दिखाई देते हैं. कम जगह में फलदार पौधा लगाने के शौकीनों के लिए यह खास विकल्प है. हजारा नींबू जितना देखने में अच्छा होता है, किसान को उतनी ही बेहतर मुनाफा भी इससे होता है. 

हजारा नींबू की बनावट सामान्य नींबू की तरह एकदम छोटी होती है, लेकिन पकने पर यह ऑरेंज रंग का हो जाता है. अंदर से काटने पर इसका इंटरनल स्ट्रक्चर और बनावट बिल्कुल संतरे की तरह ही नजर आती है. ​Calamondin को आम तौर पर mandarin orange × kumquat का प्राकृतिक हाइब्रिड माना जाता है.

इस अनोखे पौधे की सबसे बड़ी खासियत इसके फलों की बंपर संख्या है.। हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञों के अनुसार, एक ही पौधे में एक साथ कम से कम 20 से 30 फल आसानी से निकल आते हैं, जो गुच्छों में लटकते हैं. फल छोटा होता है और पकने पर चमकीला नारंगी हो जाता है, जबकि अंदर का रस काफी खट्टा रहता है.

छोटे आकार और खट्टे-मीठे स्वाद के कारण ‘हजारा नींबू’ का इस्तेमाल घरों में खाने के साथ-साथ स्वादिष्ट अचार बनाने के लिए भी किया जाता है. कम जगह में ज्यादा पैदावार चाहने वाले शौकीन लोगों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है. ₹250 की कीमत वाला यह पौधा सेंटर से ग्राफ्ट करके तैयार किया गया है, जो दिखने में बेहद प्यारा और अनोखा होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हाइब्रिड संतरे के इस पौधे को आप आसानी से अपने घर के गमले में लगा सकते हैं. हॉर्टिकल्चर के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. वशिष्ठ यति के अनुसार, इसकी ऊंचाई लगभग 5 से 6 फीट तक होती है, जिससे इसे बहुत ज्यादा स्पेस की जरूरत नहीं पड़ती.

डॉ वशिष्ठ यति बताते हैं कि इस हाइब्रिड पौधे को लगाने के महज 1 से 2 साल के भीतर ही फल आने शुरू हो जाते हैं. सही देखभाल और जल-निकासी वाली मिट्टी तैयार करने पर, एक पौधा एक बार में आसानी से 10 से 15 तक संतरा दे देता है.

पौधे पर लगने वाले ये फल पकने के बाद पूरी तरह चमकीले ऑरेंज (नारंगी) रंग के हो जाते हैं. मात्र ₹300 की कीमत वाले इस पौधे की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह घर की छत या बालकनी की शोभा बढ़ाने के साथ ताजे फल भी देता है.

हजारा नींबू और हाइब्रिड संतरा यह दोनों ही वैरायटी गाजीपुर के परिवार नर्सरी में ढाई सौ और 300 रुपये मिलती हैं. माली बताते हैं यह वैरायटी किसी भी सीजन में लग सकती है. अगर बरसात में लगाएंगे तो और बढ़िया है और यह दोनों वैरायटी जो है वह उन्नत किस्म में से एक है क्योंकि इनकी कलम की गई है.

First Published :

August 27, 2026, 10:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति