Rajesh Sharma Health Update: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे राजेश शर्मा

Last Updated:July 18, 2026, 11:59 IST

Rajesh Sharma Health Update: राजेश शर्मा हेल्थ अपडेट ने उनके चाहने वालों को राहत दी है. कुछ दिन पहले अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता अब घर लौट आए हैं. उनकी सेहत को लेकर सामने आई नई जानकारी ने फैंस की चिंता काफी हद तक कम कर दी है.

ख़बरें फटाफट

राजेश शर्मा 8 जुलाई से बीमार हैं.

नई दिल्ली. ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से बीमार हुए राजेश शर्मा की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राजेश शर्मा अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं. प्रभास स्टारर फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान उनके पैर पर एक कीड़े ने काट लिया था, जिसको बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. अब वह घर पर रिकवर कर रहे हैं.

राजेश शर्मा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए भावुक पोस्ट शेयर करते हुए जल्द ठीक होने की दुआ मांगी थी. अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने राजेश शर्मा की सेहत को लेकर नया अपडेट दिया है.

FWICE के अध्यक्ष ने दिया हेल्थ अपडेट

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि राजेश शर्मा हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और इस समय मुंबई स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं.

कैसे बीमार हुए थे राजेश शर्मा

यह पूरा मामला 8 जुलाई 2026 का है. राजेश शर्मा इन दिनों हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान वह लोकल टेक्नीशियन के साथ बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें एक कीड़े ने काट लिया. उस समय यह घटना गंभीर नहीं लगी, लेकिन फिर अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्हें अपने दाहिने पैर में तेज दर्द होने लगा, तेज बुखार आ गया और बेचैनी होने लगे. इसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस घटना की जानकारी अभिनेत्री सुदीप्ता चटर्जी और फिल्म निर्माता-निर्मात्री अग्निदेव चटर्जी ने दी थी.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति