पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा क्वार्टर फाइनल में, अंतिम 8 में किससे होगा सामना?

Last Updated:June 11, 2026, 21:22 IST

Australian Badminton Open: पीवी सिंधु और युवा तन्वी शर्मा अपने अपने मुकाबले जीतकर महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. दोनों खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीतकर अंतिम 8 में प्रवेश किया जहां उनका सामना मजबूत विरोधियों से होगा.

पीवी सिंधु ने शानदार जीत दर्ज कर अंतिम 8 में जगह बनाई.

सिडनी. दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु और युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने विरोधियों को सीधे गेम में हराकर महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. तीसरी सीड सिंधु ने राउंड ऑफ 16 मैच में अपनी हमवतन ईशारानी बरुआ को 42 मिनट में 22-20, 21-12 से हराया.

बुधवार को चीनी ताइपे की पांचवीं सीड और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी च्यू पिन चियान को हराकर उलटफेर करने वाली तन्वी ने अपनी हमवतन मालविका बंसोड़ को 21-13, 21-15 से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. अब सिंधु चीनी ताइपे की चेन सु यू से भिड़ेंगी और तन्वी का सामना जापान की टॉप सीड अकाने यामागुची से होगा.

पीवी सिंधु ने शानदार जीत दर्ज कर अंतिम 8 में जगह बनाई.

तान्या हेमंत का सफर थाईलैंड की दूसरी सीड पोर्नपावी चोचुवोंग से 12-21, 15-21 से हारकर खत्म हो गया. भारत के हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन की पुरुष डबल्स जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के माइकल ओवेन और डायलन सोएदजासा की जोड़ी को 21-17, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

अब वे अगले दौर में चीनी ताइपे के चेन चेंग कुआन और लियू कुआंग हेंग की जोड़ी से भिड़ेंगे. ध्रुव रावत और के मनीषा की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी दूसरे दौर में जापान के अकीरा कोगा और नात्सु सैतो की जोड़ी से 19-21, 18-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति