‘धुरंधर’ के बाद अब क्या धमाल मचाएंगे आदित्य धर? असम CM ने डायरेक्टर को दिया खास आइडिया

Last Updated:July 18, 2026, 10:23 IST

Aditya Dhar- आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. उनकी दोनों फिल्मों ने छप्परफाड़ कमाई की. अब फिल्ममेकर की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आई है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आदित्य धर से असम के हीरो लचित बोरफुकन पर फिल्म बनाने की अपील की है. इस सिलसिले में फिल्ममेकर अगले महीने असम भी जाने वाले हैं.

आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म को लेकर सामने आई अपडेट.

नई दिल्ली. आदित्य धर की पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. उनकी इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और दोनों ने ही जमकर पैसे छापे. ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब आदित्य धर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि फिल्ममेकर का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर आदित्य धर की फिल्म को लेकर हिंट दिए हैं.

एक यूजर ने अपने पोस्ट में हिमंत बिस्वा सरमा के फेसबुक लाइव का जिक्र किया है जिसमें वो असम के हीरो लचित बोरफुकन की जीवन पर फिल्म बनाने के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने आदित्य धर से असम के हीरो पर फिल्म बनाने की अपील की है. साथ ही यूजर ने सीएम की तारीफों के पुल बांधे हैं.

असम सीएम ने आदित्य धर को दिया आइडिया

असम के हीरो पर बनाएंगे फिल्म

इस पोस्ट में दावा किया गया है कि असम सीएम ने फिल्ममेकर से इस रियल लाइफ हीरो पर फिल्म बनाने की अपील की है. वो दोनों अगस्त के महीने में फिल्म से जुड़ी बातचीत करने के लिए मिलेंगे. साथ ही एक्स पर किए गए पोस्ट में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ पर तंज भी कसा गया है. इस पोस्ट में मुख्यमंत्री के फेसबुक लाइव का जिक्र है.

गुरुवार को फेसबुक लाइव सेशन के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर से फोन पर बातचीत की. यह बातचीत महान अहोम योद्धा लचित बोरफुकन के जीवन पर आधारित एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म के प्रस्ताव को लेकर हुई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना पर डिटेल चर्चा के लिए अगस्त में उनकी और आदित्य धर की मुलाकात होने की उम्मीद है. इस फिल्म का उद्देश्य देशभर के दर्शकों तक प्रतिष्ठित अहोम सेनापति लचित बोरफुकन के जीवन और उनकी विरासत को पहुंचाना है. ये फिल्म असम के हीरो को देश के हीरो के तौर पर सेलिब्रेट करना चाहती है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति