‘द ओडिसी’ की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बंपर कमाई के साथ खुला खाता

Last Updated:July 18, 2026, 10:16 IST

हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई के साथ इतिहास रच दिया है. होमर की मशहूर ग्रीक कविता से प्रेरित इस फिल्म का निर्देशन और लेखन क्रिस्टोफर नोलन ने किया है. ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद मैट डैमन स्टारर इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी. तगड़ी एडवांस बुकिंग के दम पर फिल्म पहले दिन हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है.

नई दिल्ली. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के पहले दिन ही तहलका मचा दिया है. मैट डैमन स्टारर इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, फिल्म ने उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए भारत में पहले ही दिन डबल डिजिट की बंपर ओपनिंग की है. सबसे खास बात यह है कि ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर्स में से एक बनकर उभरी है.

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द ओडिसी’ ने पहले दिन देशभर में कुल 20.76 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 17.40 करोड़ रुपये रहा. फिल्म को पूरे देश में 8413 शोज मिले थे, जहां थिएटर्स में करीब 48.7 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखी गई.

यह मूवी इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है, लेकिन कमाई के मामले में इसके ओरिजिनल इंग्लिश वर्जन ने सबको पीछे छोड़ दिया. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन अकेले अंग्रेजी वर्जन से ही फिल्म को करीब 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन मिला. इसके बाद हिंदी डब वर्जन ने लगभग 1.90 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन ने करीब 1.10 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन ने करीब 65 लाख रुपये की कमाई की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म हो और आईमैक्स का क्रेज न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. उम्मीद के मुताबिक, दर्शकों ने इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना ज्यादा पसंद किया. फिल्म के इंग्लिश आईमैक्स 2डी शोज में रिकॉर्डतोड़ 73.86 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिसने ओपनिंग डे की कमाई को बड़ा बूस्ट दिया.

पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ ‘द ओडिसी’ भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिलहाल यह फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (करीब 18 करोड़ रुपये) और ‘डेडपूल एंड वूल्वरीन’ (करीब 21 करोड़ रुपये) से थोड़ी ही पीछे है.

‘द ओडिसी’ को रिलीज से पहले मिली शानदार एडवांस बुकिंग का भी ओपनिंग डे पर बड़ा फायदा मिला. करीब 3,96,000 टिकटें बेचकर यह फिल्म भारत में सबसे बड़ी प्री-सेल्स करने वाली टॉप 4 हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हुई. इस मामले में यह केवल ‘डेडपूल एंड वूल्वरीन’ (5.05 लाख), ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (4.74 लाख) और ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ (4.43 लाख) से पीछे है, जबकि इसने ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ (2.48 लाख) को पीछे छोड़ दिया है.

क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी ‘द ओडिसी’ एक भव्य फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जो होमर की मशहूर ग्रीक कविता पर आधारित है. इस फिल्म में हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे एक साथ नजर आते हैं. फिल्म में लीड किरदार ओडिसियस के रोल में मैट डैमन हैं. वहीं, टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमैकस की भूमिका में हैं.

रॉबर्ट पैटिनसन ने एंटिनस का किरदार निभाया है. इनके अलावा एन हैथवे ने पेनेलोप और चार्लीज थेरॉन ने कैलिप्सो का रोल प्ले किया है. फिल्म को खास बनाने के लिए लुपिता न्योंगो, जेंड्या, जॉन बर्नथल, हिमेश पटेल, जॉन लेगुइजामो और मिया गोथ जैसे बेहतरीन सितारे भी अहम किरदारों में शामिल हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति