India A vs Afghanistan A Live update: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया ए को बदकिस्मत हार झेलनी पड़ी. 349 रन बनाने के बावजूद इंडिया ए को हार का मुंह देखना पड़ा क्योंकि डकवर्थ लुईस के आधार पर अफगानिस्तान ए तीन रन आगे चल रही थी. दरअसल, जब मैच तीसरी बार रोका गया तो अफगानिस्तान का स्कोर 25.5 ओवर में 177/2 था, जिस वक्त मैच रोका गया तो DLS मैथड के आधार पर अफगानिस्तान ए तीन रन आगे चल रही थी. इस तरह तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए अपना लगातार दूसरा मैच जीतने से चूक गई.
कप्तान तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड और प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंडिया ए ने 9 विकेट पर 349 रन बनाए. बारिश के चलते मैच 49-49 ओवर का कर दिया गया था. मगर खराब मौसम के चलते अफगानिस्तान का रन चेज देरी से शुरू हुआ और फिर गीली आउटफील्ड के चलते लक्ष्य बदलकर 38 ओवर में 294 रन कर दिया गया था.
इससे पहले 15 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन की तेज पारी खेल इंडिया ए को तेज शुरुआत दिलाई थी. उधर अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, इधर वैभव सूर्यवंशी ने धुनाई शुरू कर दी.
LIVE: अफगानिस्तान को मिला था 294 रन का संशोधित लक्ष्य
बार-बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. कप्तान इमरान ( 70 गेंद में नाबाद 75) और हसन इसाखिल ( 29 गेंद में 34) ने अफगानिस्तान को आक्रामक शुरूआत दी. बहीर शाह (52 गेंद में 51) और इमरान ने मिलकर टीम को 25.5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया जब फिर बारिश शुरू हो गई.
LIVE IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?
15 साल की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाए, उन्होंने अपनी पारी में एक भी छक्का लगाए बिना 200 का स्ट्राइक रेट कायम रखा. वह तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन सिर्फ एक शॉट पहले वह अपनी फिफ्टी से चूक गए.
AFG A beat IND A Highlights: तिलक वर्मा DLS मैथड से हार पर निराश
इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने मैच के बाद डकवर्थ लुईस मैथड पर निराशा जाहिर की. तिलक वर्मा की माने तो, ‘हमने अच्छी बैटिंग की, लेकिन अफसोस की बात है कि DLS का नियम जिस तरह से काम करता है… उस पर किसी का कोई जोर नहीं. अफगानिस्तान A ने अच्छी बैटिंग की, लेकिन साथ ही हमें लगा कि 38 ओवर में 294 रन का पीछा करना मुश्किल होगा. बॉलिंग कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन हम अपनी रणनीति पर फिर से काम करेंगे. हमारा लक्ष्य अगले कुछ मैच जीतकर फाइनल में पहुंचना है.
AFG A Beat IND A: कप्तान इमरान का रन आउट विवाद मैच का टर्निंग पॉइंट
अफगानिस्तान के कप्तान इमरान (70 गेंद में 75 रन) को 25.5 ओवर में मिले जीवनदान ने मैच का रुख बदल दिया. टीवी अंपायर ने फ्रेम-दर-फ्रेम जांच के बाद उन्हें नॉट आउट करार दिया और इसके बाद इमरान ने चौथे नंबर पर आए बहिर शाह (52 गेंद में नाबाद 51 रन) के साथ मिलकर नाबाद 108 रन की साझेदारी कर डाली. जब दिन का खेल खत्म हुआ तो यही साझेदारी इंडिया ए पर भारी पड़ गई.
IND A vs AFG A: डकवर्थ लुईस मैथड से इंडिया ए चार रन से हारा मैच
लगातार बारिश और खराब आउटफील्ड के चलते मैच जब तीसरी बार रोका गया तो फिर शुरू ही नहीं हो पाया. डकवर्थ लुईस मैथड के आधार पर अफगानिस्तान ए की टीम तीन रन आगे थी. ऐसे में अफगानिस्तान ए को विजेता घोषित कर दिया गया. इंडिया ए ने 49 ओवर में नौ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे जवाब में अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में 177/2 बनाकर मैच जीत लिया.
Rain IND A vs AFG A: DLS मैथड के आधार पर हार सकता है भारत
Rain IND A vs AFG A: DLS मैथड के आधार पर हार सकता है भारत
LIVE: बारिश के चलते तीसरी बार रुका खेल
अफगानिस्तान ए का स्कोर जब 177/2 था, तब बारिश के चलते मैच तीसरी बार रोकना पड़ा. इंडिया ए की बैटिंग के दौरान मैच एक बार रोकना पड़ा था, जिसके बाद ओवर्स छटाकर 49-49 कर दिए गए थे. इंडिया ए ने नौ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे, लेकिन अफगानिस्तान ए की बैटिंग शुरू होने से पहले एकबार फिर मौसम खराब हो गया, जिसके बाद अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला.
Tri series LIVE: 17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 115/2
अफगानिस्तान का स्कोर भले ही 117 रन हो चुका है, लेकिन उसके दो विकेट भी गिर गए हैं और रनगति भी बेहद धीमी है. इस रफ्तार से जीत तो असंभव नजर आ रही है. मौजूदा रनरेट 6.76 है और जरूरत 8.52 की रफ्तार से रन बनाने की है. अफगानिस्तान को अब भी 21 ओवर में जीत के लिए 179 रन की दरकार है.
IND A vs AFG A: 69 रन पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
69 रन पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, स्पिनर अनुकूल रॉय ने अपने पहले ही ओवर में नए बल्लेबाज खालिद तनीवाल को एलबीडल्ब्यू आउट कर दिया. खालिद चार गेंद में सिर्फ दो रन ही बना पाए.
LIVE: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा
आखिरकार इंडिया ए को पहली सफलता मिल गई. पेसर अरशद खान ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर हसन इसाखिल को बाउंड्री पर कैच आउट करवाया. वह 29 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए. उनकी जगह खालिद तनीवाल क्रीज पर पहुंचे. इस तरह अफगानिस्तान का स्कोर 8 ओवर में 63/1 हो चुका है.
IND A vs AFG A Tri Series Live Score: 38 ओवर में अफगानिस्तान के सामने 294 रन का लक्ष्य
गीली आउटफील्ड के चलते मैच शुरू होने में देरी होने के बाद अब अफगानिस्तान के सामने संशोधित लक्ष्य रखा गया है. अब अफगानिस्तान को 38 ओवर्स में 294 रन बनाने होंगे.
IND A vs AFG A Tri Series Live Score: बारिश के चलते मैच शुरू होने में देरी
प्रभसिमरन सिंह (84), वैभव सूर्यवंशी (44), रुतुराज गायकवाड़ (66), तिलक वर्मा (66) और सूर्यांश शेडगे (27 गेंद में 40 रन) की विस्फोटक पारियों के बाद फैंस को अफगानिस्तान ए की बैटिंग का इंतजार था, लेकिन मौसम एकबार फिर खराब हो चुका है. गीली आउटफील्ड के चलते मैच शुरू नहीं हो पाया है.
भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए लाइव स्कोर: अफगानिस्तान के सामने 350 रन का विशाल लक्ष्य
इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंंशी और प्रभसिमरन सिंह की तूफानी शुरुआत के दम पर अफगानिस्तान ए के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. मेजबान श्रीलंका ए को हराने के बाद ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा की टीम ने 9 विकेट पर 349 रन बनाए. बारिश की वजह से एक ओवर कम कर दिया गया था. वैभव ने 44 रन की पारी खेली जबकि प्रभसिमरन ने 84 रन बनाए. रुतुराज और तिलक ने 66-66 रन की पारी खेली.
भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए लाइव स्कोर: कप्तान तिलक वर्मा भी शतक से चूके
इंडिया ए की इस पारी में बल्लेबाजों ने टीम के लिए अपना योगदान दिया है. प्रभसिमरन और रुतुराज गायकवाड की तरह ही कप्तान तिलक वर्मा भी शतक बनाने से चूक गए. कमाल की बात यह है कि दोनों ही बैटर 66-66 रन ही बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे. 73 बॉल पर 5 चौके की मदद से उन्होंने ये पारी खेली.
भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए लाइव स्कोर: तिलक वर्मा की फिफ्टी
कप्तान तिलक वर्मा ने ट्राई सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी ठोकी है. श्रीलंका ए के खिलाफ भी उन्होंने मुश्किल में आकर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी पचास रन बनाकर टीम को संभाला. 44 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन हो गया है.
भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए लाइव स्कोर: रुतुराज गायकवाड आउट
अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के इस मुकाबले में इंडिया ए के बल्लेबाजों ने रन बनाया है लेकिन वो माइल स्टोन हासिल करने से पहले ही आउट हो जा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूके तो प्रभसिमरन और रुतुराज गायकवाड शतक बनाने का मौका गंवा बैठे. पिछले मैच में सेंचुरी ठोकने वाले रुतुराज 66 रन बनाकर आउट हो गए.
भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए लाइव स्कोर: रुतुराज की फिफ्टी
रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में जो शानदार शतकीय पारी खेली थी उसी फॉर्म को आगे बढ़ाया है. ट्राई सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में उन्होंने फिफ्टी ठोकी. अफगानिस्तान ए के खिलाफ वो कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को जो तेज शुरुआत दी थी अब उसका फायदा उठाकर इंडिया ए 400 रन तक पहुंचना चाहेगा.
LIVE IND vs AFG: बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है
बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है. मुकाबला 49-49 ओवर का हो चुका है. 29 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 201/3. तिलक वर्मा 23 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद हैं तो रुतुराज गायकवाड़ 51 गेंद में 41 रन पर नॉटआउट हैं.
IND A vs AFG A: वैभव आज कितने रन बनाकर आउट हुए?
पिछले मैच में सस्ते में निपटने वाले वैभव जब बैटिंग कर रहे थे तो लग रहा था कि बड़ी पारी खेलेंगे. पहली गेंद से अटैक जारी था. वैभव ने 22 गेंद में 44 रन बनाए. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 200 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने एक भी छक्का नहीं मारा. 15 साल के राइजिंग स्टार ने नौ चौके की मदद से 36 रन बनाए तो बाकी के 8 रन दौड़कर पूरे किए.
भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए लाइव स्कोर: बारिश की वजह से खेल रुका
इंडिया ए ने ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की आतिशी शुरुआत के दम पर 24.3 ओवर में ही 174 रन बना डाले हैं. मैच को बारिश की वजह से रोकना पड़ा. अफगानिस्तान के गेंदबाजों को तीन विकेट मिले हैं. कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड खेल रोके जाने के समय बल्लेबाजी कर रहे थे. वैभव 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए जबकि प्रभसिमरन 84 रन की पारी खेलकर लौटे.










