Last Updated:July 01, 2026, 07:56 IST
घर पर सिर्फ 40 दिनों में वर्मी कंपोस्ट खाद कैसे बनाएं? जानिए केंचुआ खाद तैयार करने की आसान विधि, वर्मी वॉश के फायदे और कैसे यह जैविक खाद खेती की लागत घटाकर फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद करती है.
बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव मिर्जापुर में रहने वाली महिला लाल परी इन दिनों खुद तो जैविक खेती कर ही रही हैं. साथ ही अन्य किसानों को भी वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) बनाने की ट्रेनिंग दे रही हैं और इसके फायदे बता रही हैं. वर्मी कंपोस्ट एक बेहद असरदार और प्रभावशाली खाद है, जिससे फसलों का विकास (ग्रोथ) तेजी से होता है और इसे बनाने में खर्च भी न के बराबर आता है, जानिए बनाने का सही तरीका.
वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का सही तरीका
लाल परी वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की विधि कुछ इस प्रकार बताती हैं , वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले ईंट और सीमेंट की मदद से 7 फीट लंबा, 3 फीट चौड़ा और 3 फीट गहरा एक पक्का टैंक (बेड) बनाया जाता है.जिस टैंक में घर से निकलने वाला साग-सब्जी का कचरा, गोमूत्र और गोबर डाल दिया जाता है.इसके बाद इसमें केंचुए छोड़े जाते हैं और नमी बनाए रखने के लिए समय-समय पर थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़का जाता है. लगभग 40 दिनों में यह शानदार वर्मी कंपोस्ट खाद बनकर पूरी तरह तैयार हो जाती है.
मुफ्त में मिल जाती है वर्मी वॉश टॉनिक.
फसलों के लिए है वरदान
टैंक के ढलान वाले सिरे पर नीचे की तरफ एक छोटा सा छेद (होल) कर दिया जाता है और उसके पास एक बर्तन या छोटा गड्ढा बना दिया जाता है. खाद में से रिसकर निकलने वाला पानी (जिसे वर्मी वॉश कहते हैं) इस गड्ढे में इकट्ठा होता रहता है. यह पानी फसलों के लिए एक बेहतरीन लिक्विड टॉनिक की तरह काम करता है. जो सभी फसलों के लिए वरदान है इसके साथ हीवर्मी कंपोस्ट खाद केवल किसी एक फसल के लिए नहीं है, बल्कि इसका उपयोग लगभग सभी प्रकार की फसलों, फल-सब्जियों और बागवानी में किया जा सकता है.
वर्मी वॉश से फायदे
इसके साथ ही, रिसाव से मिलने वाले वर्मी वॉश (टॉनिक) का खेतों में छिड़काव (स्प्रे) किया जा सकता है. इससे पौधों की वृद्धि बहुत तेजी से होती है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है. इस तरह हमारे किसान भाई घर पर ही यह जादुई खाद बनाकर खेती की लागत को कम कर सकते हैं और अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ेंLocation :
Bahraich,Bahraich,Uttar Pradesh











