Last Updated:July 19, 2026, 16:56 IST
सैयारा’ फिल्म की रिलीज के एक साल बाद म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने यशराज फिल्म्स पर 8 लाख रुपये की रॉयल्टी न देने का आरोप लगाया. यशराज फिल्म्स ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि रॉयल्टी तीनों संगीतकार
अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज को एक साल पूरा हो चुका है. मगर मेकर्स और म्यूजिक कंपोजर फीस को लेकर आमने-सामने है. दरअसल तनिष्क बागजी और यशराज फिल्म्स के बीच टकराव देखने को मिला है. म्यूजिक कंपोजर तनिष्क ने आरोप लगाया कि सैयारा के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी पेमेंट अभी तक उन्हें नहीं मिली है. उन्होंने करीब 8 लाख का हिसाब बकाया बताया. वहीं इन आरोपों पर प्रोडक्शन हाउस का जवाब भी सामने आया है.
तनिष्क बागजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर सैयारा फिल्म से जुड़े पेमेंट विवाद पर एक पोस्ट किया. जो आधे घंटे के अंदर वायरल हो गया. उन्होंने फिल्म के सॉन्ग बनाने को लेकर भी पूरी बात बताई. लेकिन जब ये विवाद फैल गया तो उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया.
यशराज फिल्म्स पर तनिष्क बागची
तनिष्क बागची ने लिखा, ‘ये मेरा यशराज फिल्म्स के साथ पहला प्रोजेक्ट था. मैंने इस प्रोजेक्ट को सिर्फ इसलिए हां कहा था क्योंकि मुझे इसके संगीत पर पूरा भरोसा था. मैंने इसके गानों के लिए बहुत ही ध्यान से काम किया था. प्रोडक्शन से लेकर कंपोजिशन तक, गीतकार और गायकों के साथ काम करना, रिकॉर्डिंग, वोकल ट्यूनिंग, साउंड, अरेंजमेंट… हर काम को हमने बारीकी से पूरा किया था. ये गाना मैंने इस फिल्म के लिए नहीं, बल्कि अपना समझकर बनाया था. मेकर्स ने मुझे इस गाने के लिए बहुत ही मामूली सी कमाई दी थी जो कि इसे बनाने में खर्च हो गई. ये गाना ब्लॉकबस्टर रहा लेकिन मेरे पास कुछ नहीं बचा.’
नहीं दिए 8 लाख रुपये
इतना ही नहीं, तनिष्क बागजी ने ये भी बताया कि रॉयल्टी स्टेटमेंट के हिसाब से उनका अभी भी 8 लाख रुपये बकाया है. उन्होंने ये महसूस किया कि गाने की बेमिसाल सफलता के हिसाब से उन्हें जो मिला, वह बहुत कम था. तनिष्क ने तो ताना मारते हुए ये भी कहा कि आप किसी को अपना सब कुछ दे देते हैं लेकिन जब सफलता मिलती है तो लोग भूल जाते हैं. तनिष्क ने सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी और इरशाद कामिल का नाम भी लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ मोहित सूरी की वजह से ही ये फिल्म की थी.
यशराज फिल्म्स ने किया रिएक्ट
सैयारा फिल्म को बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ही था. जिसने इस विवाद पर तुरंत रिएक्ट किया और पूरा मसला बताया. उनका कहना है कि सैयारा के टाइटल ट्रैक पर तीन संगीतकारों ने काम किया- तनिष्क बागजी, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी. इस गाने को इन तीनों ने ही कालजयी बनाया था. जो भी रॉयल्टी आई वो इन तीनों के बीच बराबर बांटी भी गई. आगे भी उनके बीच समान रूप से बांटी जाती रहेगी, जैसा कि कॉन्ट्रैक्ट में तय किया गया था. YRF ने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का हवाला देते हुए साफ किया कि उनकी ओर से पेमेंट पूरा हो चुका है. बता दें सैयारा फिल्म से अहान पांडे ने डेब्यू किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी जिसके गानों ने धूम मचा दी थी.
About the Author
VarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
Source











