पेड़े से लेकर पनीर जलेबी तक…सहारनपुर की इन 5 सस्ती और मशहूर मिठाइयों के दीवाने हैं लोग

Last Updated:July 01, 2026, 20:22 IST

Saharanpur Famous Sweets: सहारनपुर का स्वाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक मशहूर है. यहां के गंगोह कस्बे में मिलने वाला 350 साल पुराना मोधू का पेड़ा और मॉनसून में बिकने वाला 100 किलो रबीदार घेवर लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. इसके अलावा सरसावा की मशहूर पनीर वाली जलेबी, खास ड्राई फ्रूट के लड्डू और नागल हाईवे पर मिलने वाली अनोखे नाम वाली पलंग तोड़ मिठाई का स्वाद चखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग खिंचे चले आते हैं.

खाने-पीने के शौकीनों के बीच सहारनपुर के स्वाद की अपनी एक अलग ही पहचान है. आज हम आपको यहां की उन सस्ती और सबसे मशहूर मिठाइयों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. इनमें कुरकुरी जलेबी से लेकर घेवर और पेड़ा तक शामिल हैं. इन मिठाइयों का क्रेज ऐसा है कि सहारनपुर के स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी लोग खासकर इन्हें खाने यहां आते हैं.

बरसात का मौसम आते ही बाजार में जिस मिठाई की सबसे ज्यादा मांग होती है, वह है रबड़ी वाला घेवर. सहारनपुर के गंगोह कस्बे में स्थित मोधू की दुकान पर बनने वाला घेवर इतना मशहूर है कि यहां सीजन में रोजाना 100 किलो से ज्यादा घेवर हाथों-हाथ बिक जाता है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले लोग भी इसके स्वाद के दीवाने हैं. बड़ी बात यह है कि उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और बड़े नेता भी इस घेवर को बेहद चाव से खाते हैं.

इस खास घेवर को बनाने के लिए पूरी तरह शुद्ध और घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके ऊपर लगाई जाने वाली मलाईदार रबड़ी को एक स्पेशल तरीके से तैयार करते हैं. इसकी खास बात यह है कि घेवर तैयार होने के बाद उसे चाशनी में डुबोया नहीं जाता, जिससे इसका कुरकुरापन बना रहता है. त्योहारों के समय यहां घेवर लेने के लिए लंबी लाइनें लगती हैं. बाजार में इसकी अलग-अलग वैरायटी ₹300 किलो से शुरू होकर ₹500 किलो तक मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सहारनपुर अपनी मिठाइयों की मिठास के लिए देश-विदेश में जाना जाता है, लेकिन यहां की पनीर वाली जलेबी ने मिठाई प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. सरसावा कस्बे में स्थित चावलाज स्वीट्स की यह पनीर जलेबी इतनी लाजवाब है कि इसे खाने के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों से लोग खींचे चले आते हैं. यह आम जलेबी से काफी अलग और बहुत ही सॉफ्ट होती है, जिसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है.

सहारनपुर की ‘पलंग तोड़’ मिठाई अपने नाम के साथ-साथ स्वाद में भी बड़ी बेमिसाल है. सहारनपुर के नागल कस्बे में हाईवे किनारे बनने वाली यह मिठाई अपने अनोखे नाम की वजह से दूर-दूर तक फेमस है. दिखने में यह भले ही नॉर्मल खोए की बर्फी जैसी लगती है, लेकिन इसका स्वाद दूसरी मिठाइयों से बिल्कुल जुदा है. कभी ₹40 किलो से बिकना शुरू हुई यह मिठाई आज बाजार में ₹300 किलो के भाव से बिक रही है और लोग इसे बड़े चाव से खरीदते हैं.

सहारनपुर के गंगोह नगर में स्थित एक बेहद पुरानी दुकान के पेड़े भारत ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार विदेशों तक अपनी मिठास बिखेर रहे हैं. यह दुकान है मशहूर ‘मोधू की दुकान’, जिसे करीब 350 साल पुराना बताया जाता है. दुकान के मालिक मनोज कुमार गोयल बताते हैं कि उनकी दुकान पर बनने वाले पेड़ों का पारंपरिक स्वाद सबसे अलग है. पेड़ों के अलावा यहां का घेवर, बर्फी और गाजर का हलवा भी काफी पसंद किया जाता है.

मोधू की दुकान का यह पेड़ा अंग्रेजों के जमाने से ही लोगों की पहली पसंद रहा है और आज इसकी सातवीं पीढ़ी इस विरासत को संभाल रही है. दुकान के मालिक खुद हलवाई के साथ बैठकर अपनी देखरेख में इन पेड़ों को खास तरीके से तैयार करवाते हैं. इस दुकान पर कई बड़े राजनेता पेड़े का स्वाद चख चुके हैं, और देश के अमर शहीद लाला जगत नारायण भी इस दुकान के पेड़े के मुरीद रहे हैं. स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ यह पेड़ा जेब पर भी भारी नहीं पड़ता.

सहारनपुर की नामी मिठाइयों में यहां के ड्राई फ्रूट लड्डू भी देश-विदेश तक मशहूर हैं. सरसावा कस्बे की चावलाज स्वीट्स पर बनने वाले इन लड्डुओं का स्वाद लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इन लड्डुओं को खास ऑर्डर पर तैयार किया जाता है, जिसमें शुद्ध देसी घी के साथ बादाम, काजू, किशमिश, छुआरा, पिस्ता और गोंद जैसी पौष्टिक चीजें मिलाई जाती हैं. सर्दियों के मौसम में तो इन लड्डुओं की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और बाजार में यह ₹300 से लेकर ₹600 किलो तक बिकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति