Last Updated:July 19, 2026, 12:08 IST
Salman Khan-सलमान खान का एक्स पर एक वीडियो सामने आया है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. इस वीडियो में एक्टर का चेहरा झुर्रियों से भरा हुआ है. इसके बारे में एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि सलमान खान की हालत धर्मेंद्र की तरह हो रही है. वहीं नेटिजेंस ने सलमान खान की हालत पर तंज भी कसा है. कुछ का कहना है कि ये दारू तो कुछ कहते हैं कि ये स्टेरॉयड का कमाल है.
सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी. पहले ये अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी. फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था जिसे अब बदलकर मातृभूमि कर दिया गया है. सलमान खान की मूवी अगले महीने रिलीज हो सकती है. इस बीच इन दिनों एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो सलमान खान की हालत की चुटकी ले रहे हैं.
सोशल मीडिया एक्स पर सलमान खान का एक वीडियो दिख रहा है जिसमें एक्टर की हालत काफी बिगड़ी हुई नजर आ रही है. उनकी हालत इतनी खराब लग रही है कि पहली नजर में उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है. वीडियो देखकर पहली नजर में आप भी धोखा खा जाएंगे.
वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता
What happened to Salman Khan?? At first I thought it’s not him but saw shera too there
क्या बिगड़ी सलमान खान की तबीयत?
गगन चौधरी नाम के शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वो लिखते हैं कि उन्हें पहले समझ ही नहीं आया कि ये सलमान खान हैं लेकिन बाद में बॉडीगार्ड शेरा को देखने के बाद वो समझ कि ये सलमान भाई ही हैं. वो कहते हैं कि एक्टर की हालत धर्मेंद्र की तरह हो गई है. उनका इतना बुरा हाल हो गया है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है.
एक्स पर वायरल हुए इस वीडियो पर नेटिजेंस ने कमेंट कर चिंता जताई. वहीं कुछ लोगों ने उनकी चुटकी ली. एक यूजर ने लिखा, ‘ज्य़ादा दारू पीने से ऐसा ही होता है’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये स्टेरॉयड का कमाल है’. अन्य यूजर लिखते हैं, ‘इसे इसके गुनाहों की सजा मिल रही है’.
सलमान खान ने पहले फैंस को बताया था कि वो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन्हें एवीएम नाम की बीमारी है जिससे उनका नर्वस सिस्टम प्रभावित है. इस हालत में उनका शरीर काम करना बंद कर सकता है, लेकिन एक्टर ने फैंस को आश्वासन दिया कि वो ठीक हैं.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi










