Last Updated:November 14, 2026, 17:40 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने बच्चों न्यासा देवगन और युग देवगन से कितना प्यार करती हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक शेयर करती रहती हैं. अब बाल दिवस के मौके पर भी काजोल ने अपनी बेटी और बेटे के लिए एक प्यारा सा पोस्ट किया है. उन्होंने दोनों की एक खुशमिजाज तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. साथ ही ऐसी बात लिखी, जिसे पढ़कर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.
ख़बरें फटाफट
काजोल ने शेयर की फोटो (फोटो साभार:instagram@kajol)
नई दिल्ली. काजोल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यासा और युग की एक तस्वीर पोस्ट की. माना जा रहा है कि यह फोटो इस साल दुर्गा पूजा के दौरान की है. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘बाल दिवस की शुभकामनाएं उन दोनों को, जिन्हें मैंने बनाया है. उम्मीद है कि तुम्हारे आने वाले सभी रोमांचक सफर में ऐसे मजेदार वीडियो बनें, जिनका मजाक मैं बाद में उड़ा सकूं.’
काजोल का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों के साथ हंसी-मजाक करती नजर आती हैं. खासकर युग जब हर साल दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचते हैं, तो काजोल की उनके साथ कई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं.
एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहतीं न्यासा
काजोल ने पहले एक मीडिया बातचीत में अपनी बेटी न्यासा के करियर को लेकर भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि न्यासा का फिलहाल अपने माता-पिता की तरह एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं है. वह मनोरंजन की दुनिया में कदम नहीं रखना चाहतीं और इस बारे में अपना मन भी बना चुकी हैं. काजोल का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल काम से जुड़ी दिलचस्प पोस्ट से भरा रहता है. वह समय-समय पर अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों को भी फैंस के साथ शेयर करती हैं.
फोटो शेयर कर बच्चों पर लुटाया प्यार.
(फोटो साभार:instagram@kajol)
अजय देवगन के साथ मनाई थी दिवाली
हाल ही में काजोल ने अपने पति और अभिनेता अजय देवगन के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो के साथ उन्होंने जिंदगी के उन पलों के बारे में बात की, जिन्हें हम हमेशा कैमरे में कैद नहीं कर पाते. काजोल ने पोस्ट में लिखा था कि जिंदगी के सबसे अच्छे पल अक्सर वही होते हैं, जिन्हें हम रिकॉर्ड नहीं कर पाते या उनकी तस्वीरें नहीं ले पाते. उन्होंने उन लोगों को भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की.ब
बता दें कि फोटो में काजोल और अजय देवगन सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए. काजोल ने खूबसूरत सफेद साड़ी के साथ शानदार ज्वेलरी पहनी थी, वहीं अजय सफेद कुर्ते में दिखाई दिए. दोनों की यह सादगी भरी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आई थी.
About the Author
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 14, 2026, 17:40 IST










