Last Updated:November 14, 2026, 17:48 IST
Shah Rukh Khan Sad Ending Movies on OTT: टीवी शो ‘फौजी’ से शाहरुख खान को पहचान मिली. फिर ‘सर्कस’ में नजर आए. 1992 की फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का किंग बना दिया. उनकी ज्यादातर सफल फिल्मों में हैप्पी एंडिंग होती है, मगर कुछ यादगार फिल्में ऐसी रहीं, जो दर्शकों को दुखी कर गईं. आइए, किंग खान की ऐसी 4 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनका अंत खुशनुमा नहीं था. आप इन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं.
नई दिल्ली: शाहरुख खान की साल 2002 में आई ‘देवदास’ शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवेल पर बनी है. फिल्म अपनी कहानी के अलावा संगीत और यादगार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हुई. शाहरुख ने फिल्म में नाकाम प्रेमी का किरदार निभाया है. (फोटो साभार: IMDb)
‘देवदास’ में प्यार न मिल पाने और भेदभाव की वजह से नायक शराब की लत और खुद को बर्बाद करने के रास्ते पर चल पड़ता है. आखिर में पारो के घर के दरवाजे बंद होने से पहले दम तोड़ देता है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो, एप्पल TV, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2003 में आई ‘कल हो ना हो’ काफी इमोशनल फिल्म है, जो अपने बेहतरीन संगीत, यादगार डायलॉग्स और इमोशनल स्टोरी की वजह से आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘कल हो ना हो’ में शाहरुख खान ने अमन माथुर का किरदार निभाया है, जो दिल की एक जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है. यह जानते हुए कि उसके पास जीने के लिए बहुत कम समय बचा है, वह चुपचाप सब कुछ इस तरह सेट करता है कि उसकी गर्लफ्रेंड नैना और करीबी दोस्त रोहित एक हो जाएं. अमन की आखिर में मौत हो जाती है. आप इसे नेटफ्लिक्स/अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2004 में आई ‘वीर-जारा’ में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने अहम रोल निभाया है. जबकि रानी मुखर्जी, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता सपोर्टिंग रोल में दिखे हैं. फिल्म मदन मोहन के संगीत के लिए याद किया जाता है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे.
(फोटो साभार: IMDb)
‘वीर-जारा’ में शाहरुख खान ने भारतीय वायु सेना के पायलट वीर का रोल निभाया है, जो पाकिस्तानी लड़की जारा की इज्जत बचाने के लिए अपनी आजादी का बलिदान दे देता हैं. वह पाकिस्तान की जेल में बिना किसी गुनाह के 22 साल तक कैद रहता है. फिल्म के अंत में भले वीर-जारा मिल जाते हैं, मगर राजनीतिक और सामाजिक दूरियों ने उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा उनसे छीन लिया था. आप इसे नेटफ्लिक्स, एप्पल टीवी, यूट्यूब पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ में शाहरुख खान ने रोडियो प्रोग्रामर का किरदार निभाया है, जो एक अनजान महिला (मनीषा कोइराला) के प्यार में पड़ जाता है. किंग खान ने जुनूनी किरदार को अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से अमर कर दिया. फिल्म के गाने बड़े शानदार हैं.
(फोटो साभार: IMDb)
‘दिल से’ के अंत में जुनूनी आशिक बने शाहरुख अपनी प्रेमिका (मनीषा कोइराला) के साथ धमाके में मर जाते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो में देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 14, 2026, 17:48 IST










