Last Updated:September 02, 2026, 14:01 IST
vaibhav confirm sanju partner: हाल ही में दलीप ट्रॉफी में महज़ 42 गेंदों में अर्धशतक जड़कर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी का बतौर पहले ओपनर खेलना तय माना जा रहा है लेकिन असली पहेली यह है कि उनका जोड़ीदार कौन होगा? कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच के सामने रणनीति का एक बड़ा धर्मसंकट खड़ा होगा कि , क्योंकि ‘लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन’ के चक्कर में एक इन-फॉर्म धुरंधर को बाहर बैठना पड़ सकता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी होंगे पहले ओपनर, संजू सैमसन दूसरे ओपनर
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव और प्रयोगों के एक बेहद दिलचस्प दौर से गुजर रही है. 13 सितंबर 2026 से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए जब BCCI ने 15-सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया, तो सबसे ज्यादा चर्चा ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर छिड़ गई. इस सीरीज़ में महज़ 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है, जो पहली बार भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल मैच खेलने को तैयार हैं.
हाल ही में दलीप ट्रॉफी में महज़ 42 गेंदों में अर्धशतक जड़कर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी का बतौर पहले ओपनर खेलना तय माना जा रहा है लेकिन असली पहेली यह है कि उनका जोड़ीदार कौन होगा? कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच के सामने रणनीति का एक बड़ा धर्मसंकट खड़ा होगा कि , क्योंकि ‘लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन’ के चक्कर में एक इन-फॉर्म धुरंधर को बाहर बैठना पड़ सकता है.
संजू सैमसन का दावा सबसे मजबूत, क्यों बनेंगे दूसरे ओपनर?
टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन की टीम में वापसी ने ओपनिंग की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है. क्रिकेट के जानकारों और रणनीतिकारों का मानना है कि संजू सैमसन दूसरे ओपनर के रूप में कप्तान की पहली पसंद होंगे. इसके पीछे दो सबसे बड़े कारण हैं. वैभव सूर्यवंशी एक आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. टी20 क्रिकेट में विरोधी टीम के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने के लिए ‘लेफ्ट-राइट’ की जोड़ी को सबसे घातक माना जाता है. दाएं हाथ के संजू सैमसन इस रोल में बिल्कुल फिट बैठते हैं. संजू सैमसन के पास इंटरनेशनल और आईपीएल का लंबा अनुभव है. वैभव जैसे 15 साल के युवा खिलाड़ी को क्रीज़ पर सेट होने और बिना दबाव के खेलने के लिए दूसरे छोर पर संजू जैसे अनुभवी खिलाड़ी के मार्गदर्शन की ज़रूरत होगी.
अभिषेक शर्मा को क्यों बैठना पड़ेगा बाहर?
इस रणनीतिक फेरबदल का सबसे बड़ा नुकसान विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उठाना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा ने अतीत में कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, लेकिन इस बार समीकरण उनके खिलाफ जाते दिख रहे हैं. अभिषेक शर्मा भी बाएं हाथ के ओपनर हैं और वैभव सूर्यवंशी भी अगर टीम दोनों से ओपनिंग कराती है, तो पावरप्ले में दो खब्बू बल्लेबाजों के सामने विरोधी टीम आसानी से ऑफ-स्पिनर्स या अपनी रणनीति लागू कर सकती है. टीम मैनेजमेंट मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, उपकप्तान तिलक वर्मा और ईशान किशन को भी एडजस्ट करना चाहता है ऐसे में अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रख कर संजू को ऊपर भेजना ही सबसे सटीक रास्ता नज़र आ रहा है.
यह सीरीज़ भारतीय टीम के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने के अंत में भारत को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है, जहां टीम इंडिया अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने उतरेगी. अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की यह संभावित नई जोड़ी अगर हिट रहती है, तो भारतीय टी20 क्रिकेट को भविष्य के लिए एक निडर और आक्रामक ओपनिंग जोड़ी मिल जाएगी. भले ही अभिषेक शर्मा को शुरुआती मैचों में बाहर बैठना पड़े, लेकिन बेंच स्ट्रेंथ का इतना मजबूत होना भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की गवाही देता है.
About the Author
Rajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 02, 2026, 14:00 IST











