20 चौके और 103 रन…वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोकी करियर की पहली सेंचुरी
Last Updated:June 12, 2026, 18:36 IST
Vaibhav Sooryavanshi Baby Brother Ashirwad Century: वैभव सूर्यवंशी के बाद दुनिया के सामने उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपना पहला धमाका लेकर आ चुके हैं. 10 साल के आशीर्वाद ने 87 गेंद में 103 रन की शतकीय पारी खेली, इस दौरान 20 चौके और एक छक्का लगाया.
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी का शतक
नई दिल्ली: अभी वैभव सूर्यवंशी के नाम का हल्ला चल ही रहा था कि उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी मैदान पर धूम मचाने पहुंच चुके हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई 10 वर्षीय आशीर्वाद ने अपने क्रिकेट करियर का पहला शतक जड़ दिया. बिहार के समस्तीपुर में एक लोकल प्रैक्टिस मैच के दौरान आशीर्वाद ने 87 गेंदों पर 103 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा.
तीनों भाइयों में सबसे बड़े उज्जवल सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशीर्वाद सूर्यवंशी की तस्वीर शेयर कर इस पारी के बारे में दुनिया को बताया. हार्ट इमोजी के साथ तस्वीर के साथ उज्ज्वल सूर्यवंशी ने स्कोरकार्ड भी पोस्ट किया. यहां ध्यान देने वाली बात ये रही कि आशीर्वाद अपने बड़े भाई वैभव से विपरित सूझबूझ और टिककर बल्लेबाजी करने वाले नजर आए.
संजीव सूर्यवंशी ने बोला छोटे बेटे आशीर्वाद को आशीर्वाद दो
पिता संजीव सूर्यवंशी भी आशीर्वाद के शतक गदगद नजर आए. उन्होंने फेसबुक पर लिखा- मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया. आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी ने बना ली अपनी पहचान
आईपीएल 2026 में 16 मैच में 776 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहे थे. यही वजह थी कि उन्हें डायरेक्ट सीनियर टी-20 टीम में जगह मिल गई. सिलेक्टर्स ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी.
About the Author
Anshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi










