अनिल कपूर का पृथ्वीराज कपूर से क्या है रिश्ता? पिता सुरिंदर को सुपरस्टार ने दी थी पनाह

Last Updated:July 19, 2026, 12:47 IST

पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर के बीच खास रिश्ता था. पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कजिन थे.अनिल कपूर के पिता को मुंबई लाने का श्रेय राज कपूर के पिता को जाता है. सुरिंदर कपूर ने अपने शुरुआती दिन पृथ्वीराज कपूर के घर पर गुजारे थे.

राज कपूर और सुरिंदर कपूर के बीच खास रिश्ता था.

नई दिल्ली.  हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का योगदान अतुल्नीय है. पृथ्वीराज कपूर के परिवार ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत फिल्में और कलाकार दिए हैं. पृथ्वीराज कपूर जब सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे तो उन्होंने एक ऐसी विरासत की स्थापना की जिसे रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर आज भी आगे बढ़ा रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अर्जुन कपूर का पृथ्वीराज कपूर के परिवार से क्या लेना-देना है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों परिवारों में क्या कनेक्शन है.

इस फैमिली ट्री को ट्रेस करने के लिए हमें पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर के रिश्ते को जानना होगा. सबसे पहले बात करते हैं इन दोनों की. पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर भाई थे. वो दोनों फर्स्ट कजिन थे. जब पृथ्वीराज कपूर ने मुंबई में अपना पैर जमा लिया तो उन्होंने कजिन भाई सुरिंदर को भी अपने गांव से बुला लिया था.

सुरिंदर ने पृथ्वीराज कपूर को दिया था श्रेय

साल 2009 में रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने कहा था कि उनके कजिन पृथ्वीराज कपूर ने ही उन्हें फिल्ममेकर के आसिफ से मिलवाया था. इस एक मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी थी.

अनिल कपूर ने जताया था राज कपूर के पिता का आभार

अनिल कपूर के पिता ने कहा था, ‘मैं 1970 में पेशावर से मुंबई आया था. उस वक्त मेरी उम्र 27 साल थी. जब मैंने अपने कजिन पृथ्वीराज कपूर से कहा कि मैं मुंबई आना चाहता हूं, नौकरी की तलाश करना चाहता हूं तो उन्होंने बिना सोचे एक बार में हां कर दी थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सिनेमा का हिस्सा बनूंगा. पृथ्वीराज की बदौलत ही मैंने फिल्मों का रुख किया. उन्होंने के.आसिफ से मेरी मुलाकात कराई. पहली मुलाकात में उन्होंने मुगल-ए-आजम के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम दे दिया था.’

इस रिश्ते के अनुसार सुरिंदर कपूर के बच्चे यानी कि अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर और पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर कजिन थे. ये रिश्ता रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर तक भी जाता है. दोनों कपूर परिवार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति