बॉबी, अक्षय खन्ना से सुनील तक, ‘हैवान’ के खलनायक होते ये सितारे, बाजी मार गए अक्षय कुमार

Last Updated:July 20, 2026, 13:32 IST

प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार विलेन होंगे. पहले बॉबी देओल और अक्षय खन्ना को अप्रोच किया गया था. इस बारे में खुद प्रियदर्शन ने खुलासा किया है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर इसमें स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने करियर में एक से एक सुपरहिट कॉमेडी बनाई हैं. उन्हें ही हेरा फेरी, भूत बंगला, हंगामा, भूल भुलैया से लेकर भागम-भाग जैसी फिल्मों का श्रेय जाता है. आजकल वह अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

हाल में ही ‘हैवान’ का फर्स्ट लुक रिवील हुआ था जहां अक्षय कुमार और सैफ अली खान का डिफरेंट अवतार देखने को मिला था. इसी के साथ ये भी साफ हुआ कि अक्षय कुमार फिल्म में मैन विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ‘हैवान’ के लिए अक्षय कुमार फर्स्ट चॉइस नहीं थे. बल्कि प्रियदर्शन तो बॉबी देओल से लेकर अक्षय खन्ना को इस फिल्म के विलेन के तौर पर कास्ट करना चाहते थे.

View this post on Instagram

अक्षय कुमार नहीं, ये नाम होते विलेन
प्रियदर्शन ने बताया,

‘जब मैंने सैफ अली खान को फिल्म का नरेशन सुनाया तो उन्होंने छूटते ही ये पूछा कि फिल्म का खलनायक कौन हैं? मैंने फिल्म के नेगेटिव रोल के लिए बॉबी देओल को भी अप्रोच किया था. लेकिन वह रोल को लेकर खुश नहीं थे. लेकिन मैं उन्हें इसे लेकर ब्लेम नहीं कर रहा. फिर मैंने अक्षय खन्ना का नाम भी सोचा. मैंने अक्षय खन्ना को बोला भी कि मैं आपको एक स्टोरी सुनाना चाहता हूं. उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया भी. तब मैं सोच रहा था कि अगर अक्षय खन्ना ने भी मना कर दिया तो मैं सुनील शेट्टी को ये कहानी सुनाऊंगा. लेकिन ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को मैंने इस फिल्म के बारे में बताया. तो अक्षय ने तुरंत कहा, ‘मैं यह फिल्म क्यों नहीं कर सकता?”

‘हैवान’ के बारे में
प्रियदर्शन ने बताया कि जब सैफ को पता चला कि अक्षय कुमार ये रोल प्ले करेंगे तो वह भी खुश हुए. उन्होंने कहा था कि ये सबसे अच्छा तोहफा है उनके लिए. यूं तो अक्षय कुमार इन दिनों बैक टू बैक कॉमेडी फिल्मों में नजर आए हैं. लेकिन ‘हैवान’ के जरिए वह इस गियर को चेंज करने वाले हैं. प्रियदर्शन ने ‘हैवान’ को एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति