Last Updated:July 20, 2026, 14:42 IST
नीना गुप्ता फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी कहानी लिखी और सफलता हासिल की. आज 67 साल की उम्र में भी उन्हें कोई ग्लैमरस बनने और दिखने से नहीं रोक सकता. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ इतनी आसान नहीं थी.
जिंदगी कभी हंसाती है तो कभी रूलाती है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने कई दशक फिल्म इंडस्ट्री में बिताए. लेकिन अपनी पर्सनल जिंदगी में उन्होंने खूब ठोकरे खाईं. ये कहानी उसी एक्ट्रेस की है जिन्होंने बेटी की परवरिश भी अकेले की तो करियर भी अकेले बनाया.
जी हां, हम बात कर रहे हैं नीना गुप्ता की. जो हमेशा अपनी जिंदगी के बारे में बेबाकी से बोलती आई हैं. एक वक्त था जब वह वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों की एक बेटी भी हैं.
विवियन रिचर्ड्स के साथ लिव-इन के दौरान जब नीना प्रेग्ननेंट हुई तो उन्हें काफी ज्यादा आलोचना सुनने को मिली. विवियन पहले से शादीशुदा थे और नीना से उनका अफेयर था. उस वक्त हर किसी ने नीना को अबॉर्शन करवाने की सलाह दी. लेकिन, उन्होंने लोगों की बातों पर गौर न कर सबकुछ अकेले मैनेज किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लेकिन क्या आप जानते हैं जब नीना गुप्ता प्रेग्नेंट थीं और उनकी डिलीवरी का समय नजदीक आ गया था. तब उनके पास सी-सेक्शन करवाने के भी पैसे नहीं थे. उनके अकाउंट में सिर्फ 2 हजार रुपये थे. उस जमाने में सी-सेक्शन डिलीवरी में दस हजार तक का खर्चा आता था.
डॉक्टरों ने नीना को साफ कह दिया था कि उन्हें सी-सेक्शन के जरिए ही बच्चे को जन्म देना होगा. डिलीवरी से ठीक पहले उन्हें टैक्स रिफंड के रूप में 10 हजार रुपये मिल गए थे. ऐसे में उनके लिए ये पैसा किसी चमत्कार से कम नहीं था.
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने अकेले मां बनने की जर्नी पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था कि अगर आज जितनी तब उनमें समझ होती तो वह अकेले कभी भी बच्चे को जन्म नहीं देतीं. क्योंकि एक बच्चे को मां और पिता दोनों की उतनी ही जरूरत होती है. उन्होंने खुद अपनी बेटी मसाबा से कभी कुछ नहीं छिपाया. लेकिन उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
विवियन से नीना की पहली मुलाकात का किस्सा भी किसी फिल्म की कहानी जैसा ही है. दोनों की मुलाकात जयपुर की महारानी के आयोजित डिनर पार्टी में हुई थी. आगे चलकर दोनों एक दूसरे से अट्रैक्ट हुए और एक खूबसूरत प्रेम कहानी शुरू हो गई. खैर ये प्यार कभी पूरा न हो सका. आखिरकार नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा संग शादी की. वहीं उनकी बेटी मसाबा देश की नामी फैशन डिजाइनर बनी और अब उनका एक नाती भी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










