शान-ओ-शौकत की शौकीन हैं ‘सीता’, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं साई पल्लवी

Last Updated:July 20, 2026, 14:50 IST

साई पल्लवी ने इस साल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. अब वो अपनी दूसरी हिंदी फिल्म की तैयारी में हैं. साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में साई पल्लवी माता सीता का रोल अदा कर रही हैं.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म का अगला पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म का स्पेशल इवेंट आयोजित किया गया था जहां मीडिया के लिए ट्रेलर लॉन्च हुआ था. इस भव्य इवेंट में बाबा रामदेव, कुमार विश्वास भी शामिल हुए थे. राम और सीता यनी कि साई पल्लवी और रणबीर कपूर पहली बार स्टेज पर साथ दिखे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

फिल्म की रिलीज से पहले साई पल्लवी अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. वो करोड़ों के घर में रहती हैं. उनके आलीशान आशियाने की झलकियां छाई हुई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिंपल दिखने वाली साई पल्लवी अपनी निजी जिंदगी में शान-ओ-शौकत की शौकीन हैं. लाइमलाइट से दूर साई पल्लवी का कोयम्बटूर में घर है जिसकी की कीमत करोड़ों में हैं. एनडीटीवी में प्रकाशित खबर के मुताबिक एक्ट्रेस के घर की कीमत 5 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपये के बीच में है. इस रिपोर्ट में नोब्रोकर के आंकड़ों का हवाला दिया जा रहा है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

साई पल्लवी के घर में ट्रेडिशन और मॉर्डनिटी की झलक दिखाई देती है. किसी भी घर का लिविंग रूम सबसे अहम हिस्सा होता है, जिसे पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से सजाया जाता है. एक्ट्रेस के घर के लिविंग रूम को आधुनिक डिजाइन ट्रेंड्स के साथ साउथ इंडियन ट्रेडिशन के साथ सजाया गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

साई पल्लवी के आशियाने में क्लासिक लकड़ी के फर्नीचर देखने को मिलते हैं. टाइल्स से एक्ट्रेस के घर का फर्श सजाया गया है. उनके घर में वेंटिलेशन का पूरा ध्यान रखा गया है. एक्ट्रेस के घर में बड़ी- बड़ी खिड़कियां हैं जिससे धूप सीधे उनके कमरे में आती है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

एक्ट्रेस के घर का बेडरूम भी बेहद आरामदायक हैं. इनमें लकड़ी के बेड, अलमारियां और स्टडी टेबल जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं. इंटीरियर में हल्के और न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो कमरों को शांत और सुकूनभरा माहौल देते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

साई पल्लवी के घर की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर त्योहारों के मौके पर अपने परिवार और घर की झलकियां शेयर करती हैं. फैंस इनपर खूब प्यार लुटाते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saipallavi.senthamarai)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति