ऋषभ शेट्टी की ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के लिए हॉलीवुड से बुलाई गई स्टंट टीम, 500 करोड़ बजट

Last Updated:July 20, 2026, 14:29 IST

संदीप सिंह की फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम मार्क हेंसन और हॉलीवुड की टीम को बुलाया गया है.

फिल्ममेकर संदीप सिंह इन दिनों अपनी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में अभिनेता ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को और खास बनाने के लिए निर्माताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन टीम को शामिल किया है, जो फिल्म के वॉर और एक्शन सीन्स को शानदार बनाने पर काम करेगी.

फिल्म के लिए मशहूर स्टंटमैन मार्क हेंसन को बुलाया गया है, जो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’, ‘वाइकिंग्स’, ‘द विचर’ और ‘ग्रेविटी’ जैसे चर्चित इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. मार्क हेंसन फिल्म में बड़े स्तर के वॉर सीन्स को तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

हॉलीवुड से टीम बुलाई
मार्क हेंसन के अलावा इस स्टंट टीम में व्लाद रिमबर्ग भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘द फेट ऑफ द फ्यूरियस’, ‘ब्लडशॉट’ और ‘लूसिफर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. वहीं, इस टीम को और मजबूत बनाते हुए क्रेग मैकरे भी जुड़े हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव ‘ट्रॉय: फॉल ऑफ अ सिटी’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स तक फैला हुआ है.

View this post on Instagram

छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म
निर्माताओं की ओर से जारी बयान के अनुसार, फिल्म का मकसद मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस, नेतृत्व क्षमता और सैन्य कौशल को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश करना है. फिल्म को इस तरह बनाने की तैयारी है कि यह भारत के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंच सके.

ऋषभ शेट्टी की कामयाबी
‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ को करीब 500 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बनाया जा रहा है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ऋषभ शेट्टी इससे पहले ‘बेल बॉटम’, ‘गरुड़ गमना वृषभ वाहन’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं. खासतौर पर ‘कांतारा’ उनकी सबसे बड़ी सफल फिल्मों में शामिल रही, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला.

फिल्ममेकर के बारे में
वहीं, फिल्म निर्माता संदीप सिंह भी हिंदी सिनेमा में कई चर्चित फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘मैरी कॉम’, ‘अलीगढ़’, ‘सरबजीत’, ‘भूमि’, ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ और ‘झुंड’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति