Ind W vs Pak W: पाकिस्तान के खिलाफ किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी टीम इंडिया
Last Updated:June 13, 2026, 16:51 IST
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है. हालांकि भारतीय टीम के फॉर्म को देखते हुए उसका पलड़ा भारी लग रहा है. मैच में किन 11 खिलाड़ियों को भारत उतार सकता है डालते हैं नजर
Ind W vs Pak W: पाकिस्तान के खिलाफ किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी भी मैदान पर मुकाबला होता है तो पूरी दुनिया की इस पर नजर रहती है. एक बार फिर से दोनों टीमों का मुकाबला आईसीसी इवेंट में होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला रविवार 14 जून को खेला जाना है. मैच से पहले दोनों टीमों अपनी तैयारी को पुख्ता कर रही है. अपने सबसे बेहतरीन 11 खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर कप्तान उतरना चाहेंगी.
भारत ने वेस्टइंडीज को वॉर्म-अप मैच में हराया था लेकिन इंग्लैंड से हार मिली. मेजबान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज भी 2-1 से गंवा दी थी. ऐसे में भारत की तैयारी मिली-जुली रही है. पाकिस्तान की तैयारी भी कुछ खास नहीं रही. आयरलैंड में ट्राई-सीरीज के दौरान पाकिस्तान को आयरलैंड और वेस्टइंडीज दोनों से हार मिली थी. वॉर्म-अप मैचों में स्कॉटलैंड और श्रीलंका से भी शिकस्त झेलनी पड़ी. ऐसे में पाक टीम का हरमनप्रीत कौर की मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होने वाला.
भारत ने वर्ल्ड कप से पहले कई कॉम्बिनेशन आजमाए हैं. बल्लेबाजी क्रम और प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए गए हैं. यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को अलग-अलग रोल में आजमाया गया है. गेंदबाजी में भी लगातार बदलाव हुए हैं ताकि टीम को सही संतुलन मिल सके. वहीं पाकिस्तान की टीम ज्यादा स्थिर नजर आ रही है. फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान अनुभवी खिलाड़ियों मुनिबा अली, आलिया रियाज, नशरा संदू और सादिया इकबाल पर भरोसा करेगा.
भारत की संभावित इलेवन – स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा
पाकिस्तान की संभावित इलेवन – मुनिबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संदू, सादिया इकबाल
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










