यूपी पुलिस को मिले 28 नए IPS अफसर, राहुल मिठास, शोएब इकबाल सहित कई नाम शामिल

लखनऊः यूपी पुलिस को 28 नए आईपीएस अफसर मिले हैं. यूपी सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. यह सभी 28 अफसर पीपीएस से प्रमोशन पाकर आईपीएस बने हैं. अफसरों को फिलहाल उनकी तैनाती के स्थान पर ही आईपीएस पद पर प्रमोट करने का आदेश दिया गया है, जिनको प्रमोशन मिला है, उनमें सुरेश चंद्र रावत, कमल किशोर, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, वंश राज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश पांडे, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश शर्मा नाम शामिल हैं.

14 पुलिस और यातायात निरीक्षकों को बनाया गया पुलिस उपाधीक्षक
इसके अलावा सरकार ने 14 पुलिस और यातायात निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. जबकि 194 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जिन 14 पुलिस और यातायात निरीक्षकों को डीएसपी बनाया गया है, उनमें आगरा के जसबीर सिंह सिरोही, भदोही के धीरेंद्र सिंह, प्रतापगढ़ के प्रेम प्रकाश सिंह, मुरादाबाद के अमरनाथ वर्मा, प्रतिभा सिंह (अभिसूचना मुख्यालय), गोंडा के रणविजय कुमार सिंह, बुलंदशहर के अशोक कुमार शाही, लखनऊ के अनूप कुमार, फतेहगढ़ के राम अवतार, फिरोजाबाद के शिव कुमार चौहान, मिर्जापुर के देव प्रकाश, वाराणसी के राजेश कुमार वर्मा, लखनऊ के चंद्र प्रकाश मिश्रा का नाम शामिल है.

194 अधिकारियों के किए गए तबादले
वहीं सूबे के जिन 194 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें लखनऊ जोन के 12 निरीक्षक शामिल हैं. जिन निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनको आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर जैसे जिलों में भेजा गया है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति