Last Updated:July 02, 2026, 11:45 IST
दारगोा ससुर के रिटायरमेंट कार्यक्रम में बहू की करतूत भारी पड़ गई. बहू एसपी साहब की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वहीं जब रील वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए तो महिला ने रील डिलीट कर दी और माफी मांगी.
एसपी की कुर्सी पर बैठकर महिला ने बनाई रील
इटावाः उत्तर प्रदेश के औरेया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दारोगा ससुर के रिटायरमेंट पर पुलिस दफ्तर में एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस रील के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बता दें कि यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा ने पुलिस अधिकारियों ओर कर्मियों के पुलिस की वर्दी में रील बनाने पर रोक लगाई हुई है. लेकिन यहां तो मामला बिल्कुल की उलट निकल आया.
महिला ने डिलीट कर दिया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट
वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता लगा कि 30 जून को रिटायर्ड हुए दरोगा की बहु ने अपने ससुर के रिटायरमेंट के दिन इस रील को एसपी की कुर्सी पर बैठ कर बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. एसपी की कुर्सी पर किसी महिला के बैठकर वीडियो बनाने से जुड़ी हुई रील सामने आने से पुलिस अमले की फजीहत होना लाज़िम थी. मामले में पुलिस की सख्ती के बाद महिला ने अपना 16 हजार फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. इसके बाद हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.
वीडियो वायरल होते ही एसपी ने कार्रवाई के दिए निर्देश
असल में मंगलवार को एसपी कार्यालय के ऑडिटोरियम में दिबियापुर के एक उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में उनके परिजन भी पहुंचे थे. समारोह समाप्त होने के बाद जब हॉल खाली हुआ तो एक दरोगा की बहू ने एसपी की कुर्सी पर बैठकर गोल-गोल घूमते हुए एक रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. बुधवार को यह रील वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. एसपी अभिषेक भारती ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इस पर दरोगा ने बताया कि जानकारी मिलते ही उन्होंने बहू से रील डिलीट करवा दी थी.
महिला ने मांगी माफी
वहीं, बहू ने माफीनामा का एक वीडियो जारी करते हुए कहा कार्यक्रम के बाद उन्होंने कुर्सी पर बैठकर रील बनाई थी, इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी. मुझे अपनी गलती का एहसास है और आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी. एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि लिखित माफी मांगने और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत देने के बाद महिला को छोड़ दिया गया है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Auraiya,Uttar Pradesh










