तेजस की हर्डल रेस में तूफानी दौड़, 13.27 सेकंड में बना दिया नेशनल रिकॉर्ड

Last Updated:June 13, 2026, 18:58 IST

भारतीय हर्डलर तेजस शिर्से ने लुधियाना में आयोजित एथलेटिक्स सीरीज-9 में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने पुरुषों की 110 मीटर हर्डल दौड़ को रिकॉर्ड 13.27 सेकंड में पूरा करके अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ धावकों में अपनी जगह पक्की कर ली.

तेजस शिर्से बनाया नेशनल रिकॉर्ड

नई दिल्ली: तेजस शिर्से ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में शनिवार को पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया. रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे 24 वर्षीय शिर्से ने 13.27 सेकंड का समय लेकर अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया. उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड 2024 में 13.41 सेकंड के समय के साथ बनाया था.

शिर्से ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए निर्धारित किए गए क्वालीफाइंग मार्क 13.39 सेकंड से भी बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने पिछले महीने रांची में फेडरेशन कप में 13.50 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था. शिर्से का 13.27 सेकंड का समय एशिया में इस सत्र का छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

हर्डल रेस में भारतीय एथलीट के लिए बड़ी उपलब्धि

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है, जिससे भारत और एशिया के अग्रणी बाधा दौड़ देशों के बीच का अंतर कम हुआ है. शिर्से की टाइमिंग अब उन्हें 2026 में महाद्वीप के विशिष्ट खिलाड़ियों कर दिया है. एशियाई बाधा दौड़ में प्रतिस्पर्धा के स्तर को देखते हुए इस सूची में जगह बनाना एक बड़ी उपलब्धि है, विशेष रूप से जापान और चीन की ओर से जो लगातार इस स्पर्धा में विश्व स्तरीय एथलीट तैयार करते रहे हैं.

शिर्से के इस प्रदर्शन का लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करना है. क्वालिफाई करने के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 13.39 सेकंड का क्वालिफिकेशन मानक तय किया था, और शिर्से ने अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रयास से इसे आसानी से पार कर लिया. इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के साथ यह परिणाम भारत को एक ऐसी स्पर्धा में पदक की उम्मीद जगा दिया है.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति