School Closed: कहीं छुट्टियां तो कहीं बदला स्कूलों का समय, यूपी से बंगाल तक बड़े फैसले

Last Updated:July 02, 2026, 14:27 IST

School Closed news: देश के कई राज्यों में मौसम का असर अब स्कूलों की पढ़ाई पर भी दिखाई देने लगा है. कहीं भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों में दो सप्ताह की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं तो कहीं भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. वहीं कुछ राज्यों में सार्वजनिक अवकाश और कुछ जगहों पर गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.अगर आपका बच्चा उत्तर प्रदेश या पश्चिम बंगाल, कश्मीर,महाराष्ट्र में पढ़ता है तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है…

ख़बरें फटाफट

UP School, School Holiday News Today,School Holiday July 2026: कई राज्‍यों में स्‍कूल बंद.

School Closed News: देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों के संचालन को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं. कहीं भीषण गर्मी के कारण गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है तो कहीं भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है. वहीं कुछ राज्यों में विशेष अवसरों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है और कुछ जगहों पर छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. आइए जानते हैं किस राज्य में क्या फैसला लिया गया है…

कश्मीर में 6 से 19 जुलाई तक रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

कश्मीर घाटी में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर (DSEK)ने बड़ा फैसला लिया है. सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी छात्रों के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है.इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं 20 जुलाई से फिर शुरू होंगी.पिछले कुछ दिनों से घाटी में तापमान लगातार बढ़ रहा था.अभिभावक और छात्र लंबे समय से समय से पहले गर्मी की छुट्टियों की मांग कर रहे थे.इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया.

शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी खास सलाह

जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छुट्टियों की घोषणा करते हुए छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ से गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की.उन्होंने छात्रों को पर्याप्त पानी पीने,तेज धूप से बचने और छुट्टियों का समय आराम, पढ़ाई और परिवार के साथ बिताने की सलाह दी.

महाराष्ट्र में बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश और मानसून की खराब स्थिति को देखते हुए पालघर और रायगढ़ जिला प्रशासन ने सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है ताकि खराब मौसम में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े हालांकि स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल या कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.जरूरत पड़ने पर उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सहयोग करना होगा.

मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी रद्द की परीक्षाएं

बारिश के असर को देखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने भी बड़ा फैसला लिया है.विश्वविद्यालय ने पालघर जिले और पनवेल नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं.विश्वविद्यालय ने कहा है कि इन परीक्षाओं की नई तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.जिन छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई है उन्हें नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

पश्चिम बंगाल में 6 जुलाई को अवकाश

पश्चिम बंगाल सरकार ने 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.इस दिन राज्य के सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे.

नोएडा में बदला स्कूलों का समय

उत्तर प्रदेश के नोएडा में लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है.नई व्यवस्था के तहत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को केवल सुबह के समय कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी.जिला प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में तापमान अभी भी काफी अधिक है जिससे छोटे बच्चों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बना हुआ है. इसी वजह से स्कूलों का समय बदला गया है.

अभिभावकों और छात्रों को क्या करना चाहिए?

शिक्षा विभागों और जिला प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे छुट्टियों, स्कूल संचालन और परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल संबंधित विभागों और संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट जानकारी से बचने की भी सलाह दी गई है.

मौसम के अनुसार लिए जा रहे हैं फैसले

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति एक जैसी नहीं है. कहीं भीषण गर्मी है तो कहीं लगातार बारिश हो रही है.ऐसे में राज्य सरकारें और शिक्षा विभाग स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूलों, परीक्षाओं और छुट्टियों को लेकर फैसले ले रहे हैं ताकि छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित न हों.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दै…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति