25 साल में एक नाम से बनी 2 फिल्में, ऋषि कपूर की रही सुपरहिट तो अमिताभ बच्चन वाली फ्लॉप

Last Updated:July 20, 2026, 16:20 IST

हिंदी सिनेमा में ऐसा कई बार हुआ है कि एक ही नाम की दो या उससे भी ज्यादा फिल्में बनीं. मगर हश्र सबका एक जैसा नहीं होता है. एक बार ऐसा ही हुआ ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ. जिन्होंने एक ही नाम की फिल्में कीं. मगर किस्मत का खेल सबका अलग अलग रहा.

जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘हम किसी से कम नहीं’ टाइटल की. जिसे लेकर साल 1977 में ऋषि कपूर ने भी एक फिल्म की. फिर साल 2002 में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की जोड़ी ने भी. मगर किस्मत ने साथ दिया ऋषि कपूर के साथ.

जी हां, ऋषि कपूर वाली ‘हम किसी से कम नहीं’ एक सुपरहिट फिल्म थी लेकिन अमिताभ बच्चन वाली फिल्म फ्लॉप रही थी. फिल्म का टाइटल बेशक सेम था लेकिन कहानी और जॉनर अलग अलग था.

तो चलिए पहले बात करते हैं ऋषि कपूर की फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ की. ये साल 1977 में आई एक मसाला फिल्म थी जिसे आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन ने बनाया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हम किसी से कम नहीं’ में ऋषि कपूर के अलावा काजल किरण, तारीक, अजमद खान, कमल कपूर से लेकर रविंद्र कपूर नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को सुपरहिट का तमगा मिला था.

फिल्म की सफलता का श्रेय ऋषि कपूर की पॉपुलैरिटी के साथ साथ फिल्म के संगीत को भी मिला था जिसका क्रेडिट आर.डी. बर्मन को जाता है. इसी फिल्म का गाना था बचना एक हसीनो. जोकि एक सुपरहिट ट्रैक था. इस गाने को ऋषि कपूर के बेटे ने भी बाद में रिक्रिएट किया था.

अब आते हैं ‘हम किसी से कम नहीं’ 2002 पर. जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बहू ऐश्वर्या राय भी थीं. फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, अनु कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए.

साल 2002 में आई ‘हम किसी से कम नहीं’ हॉलीवुड फिल्म Analyze This का रीमेक था. ये वही फिल्म है जिसमें संजय दत्त ने ‘मुन्ना भाई’ नाम के गैंगस्टर का रोल प्ले किया था. आगे चलकर उन्होंने इसी रोल के नाम वाली सुपरहिट फिल्म भी दी थी.

इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था, जोकि बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी. इस फिल्म के गाने अनु मलिक ने तैयार किए थे. वहीं सोनू निगम, अलक याज्ञनिक, अनुराधा पौडवाल से लेकर उदित नारायण जैसे सिंगर्स ने आवाज दी थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति