धर्मेंद्र के निधन से अबतक सदमे में अहाना-ईशा देओल, बेटियों के दुख से हेमा मालिनी परेशान

Last Updated:July 20, 2026, 18:25 IST

दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हुआ. उनका निधन उनके 90वें बर्थडे से कुछ दिन पहले ही हुआ. उनके निधन को लगभग 8 महीने हो चुके हैं, लेकिन उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल इससे उबर नहीं पाई हैं. हेमा मालिनी ने बताया कि दोनों बेटियों के उनके पापा के नहीं होने के कारण गहरे दुख में देखती हैं.

ख़बरें फटाफट

हेमा मालिनी ने दोनों बेटियों के दुख के बारे में बताया. (फाइल फोटो)

मुंबई. धर्मेंद्र के निधन के 8 महीने बाद भी देओल फैमिली उबर नहीं पाई है. हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद घर के हालातों के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां-ईशा देओल और अहाना देओल, अभी भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र को फैमिली के हर सदस्य के साथ लगाव था. वह सबको साथ रहने के लिए कहते थे. इसके अलावा, हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र ने उनपर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई थी. धर्मेंद्र ने उन्हें सपोर्ट किया.

रिपब्लिक वर्ल्ड के मुताबिक, हेमा मालिनी ने कहा, “मुझे इस बारे में बात करने में बहुत असहजता महसूस होती है, लेकिन मैं भगवान की बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना शानदार पार्टनर दिया, जिनकी यादें मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. वह मेरे जीवन और मेरे करियर, हर चीज़ में एक मजबूत सहारा थे.”

हेमा मालिनी ने आगे कहा, “उन्होंने मुझे शादी के बाद सब कुछ करने की इजाज़त दी. उन्होंने कभी नहीं कहा कि ‘घर पर बैठो’. वह जानते थे कि मैं एक कलाकार हूं, एक डांसर हूं. उन्होंने मेरी तरक्की देखी थी, इसलिए उन्होंने हमेशा मुझे अपनी फिल्में और डांस जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. वह हमेशा कहते थे, ‘तुम्हें यह करते रहना चाहिए. कुछ भी मत छोड़ो.’”

धर्मेंद्र को फैमिली से था गहरा लगाव

हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र को परिवार से बहुत लगाव था और उन्हें सभी को एक साथ रहते हुए देखना पसंद था. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा उनसे बच्चों के साथ रहने के लिए कहते थे. उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं, लेकिन साथ ही मुझे बहुत दुख भी होता है जब मैं अपनी दोनों बेटियों को पापा के न होने के कारण गहरे दुख में देखती हूं. उस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता.”

हेमा मालिनी का सहारा बनीं ईशा और अहाना

इसके बाद, हेमा को अपनी बेटियों से एक खास सरप्राइज़ मिला, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गए. जहां अहाना देओल ने उनके लिए एक दिल को छू लेने वाला पत्र लिखा, वहीं ईशा देओल ने उन्हें एक वॉयस मैसेज से सरप्राइज़ दिया, जिसमें उन्होंने अपने पेरेंट्स के प्रति अपने सम्मान और अपनी मां की हिम्मत के बारे में खुलकर बात की.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति